Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
pm modi

PM मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on January 26, 2025January 26, 2025 By Chhavi Singh

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और तीनों रक्षा सेवाओं के प्रमुख भी उपस्थित थे

ST.News Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और तीनों रक्षा सेवाओं के प्रमुख भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट और नारंगी-पीले रंग का बांधनी साफा पहने हुए थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री ने वहां डिजिटल आगंतुक पुस्तिका में हस्ताक्षर भी किए।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी कर्तव्य पथ की ओर रवाना हुए, जहां वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शामिल हुए। भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

राष्ट्रीय समर स्मारक का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 25 फरवरी 2019 को किया था, और यह स्मारक स्वतंत्रता के बाद हमारे वीर सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान का प्रतीक है। 2022 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने इस स्मारक पर पहली बार श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

इससे पहले, गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित करते थे। राष्ट्रीय समर स्मारक में एक शाश्वत ज्योति है, जो किसी सैनिक द्वारा अपने कर्तव्य निभाते हुए किए गए सर्वोच्च बलिदान का उदाहरण है और उसे अमर बनाती है।

इंडिया गेट का निर्माण 1931 में ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा किया गया था, और यह भारत के युद्ध-आहत सैनिकों की याद में बना था। भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में भारत की जीत के बाद, इंडिया गेट की मेहराब के नीचे अमर जवान ज्योति स्थापित की गई थी, जो अब 2022 में राष्ट्रीय समर स्मारक की शाश्वत ज्योति में विलीन हो गई है।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सासाराम नगर पश्चिमी में ‘मेरा संविधान मेरा अभिमान’ कार्यक्रम, बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित
Next Post: उत्तर प्रदेश के नेताओं ने 76वें गणतंत्र दिवस पर दी बधाई, संवैधानिक मूल्यों की अहमियत पर जोर

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया