Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
Capture 13

मुलेठी (लिकोरिस) के फायदे : 8 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ

Posted on February 4, 2025February 4, 2025 By Sanchar Times News

मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं

ST.News Desk : मुलेठी, जिसे इंग्लिश में लिकोरिस कहा जाता है, एक बहुपयोगी जड़ी-बूटी है जो कई बीमारियों से राहत देने में मदद करती है। यह आयुर्वेद में भी बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है, और इसके कई स्वास्थ्य लाभ माने गए हैं। मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं मुलेठी खाने से किस तरह की बीमारियों में आराम मिलता है:

खांसी और गले में खराश में राहत: मुलेठी खांसी और गले की खराश के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें ब्रोन्कोडायलेटर गुण होते हैं, जो खांसी और ब्रोन्काइटिस जैसी समस्याओं में मदद करते हैं। मुलेठी को चबाने से खांसी में राहत मिलती है, वहीं मुलेठी का पानी गले की खराश को ठीक करता है।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाना: मुलेठी में कुछ एंजाइम होते हैं जो बॉडी में लिम्फोसाइट्स और मेक्रोफेज बनाने में मदद करते हैं। ये कोशिकाएं शरीर को बैक्टीरिया, एलर्जी और पॉल्यूशन से बचाने में मदद करती हैं। रोजाना मुलेठी की चाय पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद: मुलेठी पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैम्प्स और मेनोपॉज के समय होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा, यह पीसीओएस और पीसीओडी जैसी समस्याओं में भी राहत देती है। मुलेठी टेस्टोस्टोरोन के स्तर को कम करने में मदद करती है।

स्किन के लिए फायदेमंद: मुलेठी स्किन पर होने वाली एलर्जी और सूजन को कम करने में मदद करती है। यह एक्ने की समस्या को भी कम करती है और स्किन को स्वस्थ बनाती है।

एसिडिटी और अपच में राहत: मुलेठी के जड़ को चबाने से एसिड रिफ्लक्स, हार्टबर्न और अपच की समस्या में राहत मिलती है। एक अध्ययन के अनुसार, रोजाना मुलेठी की जड़ का सेवन एसिड रिफ्लक्स को नियंत्रित करने में प्रभावी है।

कैंसर से लड़ने में मदद: नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के अनुसार, मुलेठी की जड़ कुछ प्रकार के कैंसर से लड़ने में सहायक हो सकती है। इसमें मौजूद तत्व कैंसर सेल्स को रोकने में मदद करते हैं।

अस्थमा में राहत: मुलेठी की जड़ में ग्लिसराइजिन पाया जाता है, जो अस्थमा के लक्षणों में राहत देता है। 2019 में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि मुलेठी अस्थमा में मदद करती है।

दांतों को सड़ने से बचाना: मुलेठी के पानी से कुल्ला करने या मुलेठी की जड़ चबाने से दांतों में सड़न कम होती है। यह दांतों में दर्द और मुंह की बदबू को भी दूर करता है।

मुलेठी का सेवन कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, लेकिन इसे अधिक मात्रा में लेने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

Post Views: 2
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: बीजेपी सांसदों का सोनिया गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव, राष्ट्रपति मुर्मू पर ‘बेचारी’ टिप्पणी को लेकर विवाद
Next Post: रोहतास और पलामू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : अफीम की 10 बीघे में फैली फसल नष्ट, शराब निर्माण पर भी कार्रवाई

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया