
हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज

सासाराम में 9 फरवरी को तकिया के खेल मैदान में सर्व धर्म सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्म कुमारी स्तरीय विश्वविद्यालय के लोग कर रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज संस्थान के सदस्यों ने प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में सभी धर्मों के धर्मगुरु मंच पर उपस्थित होंगे।
इस सम्मेलन का उद्देश्य यह है कि सभी धर्मों का मर्म एक है और अध्यात्मिक दृष्टि से हम सब एक हैं। आयोजकों ने कहा कि “एक ईश्वर-एक परिवार” का मंत्र सभी के बीच फैलाने का प्रयास किया जाएगा। वे यह भी मानते हैं कि पहले जहां आदि सनातन देवी-देवता धर्म थे, वहीं आज भी धर्म का सार यही है।
संस्था ने बताया कि भारत को मजबूत करने के लिए सभी धर्मों के लोगों को एक मंच पर आकर एकता और सद्भावना का संदेश देना जरूरी है। इस उद्देश्य से 9 फरवरी को तकिया के खेल मैदान में यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
