Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 45

लेट्स इंस्पायर बिहार के तहत गार्गी पाठशाला का शुभारंभ

Posted on February 28, 2025February 28, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

जिले के सासाराम अनुमंडल स्थित अमरा तालाब में शुक्रवार को लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत चल रही “गार्गी पाठशाला” का भव्य शुभारंभ किया गया। गार्गी पाठशाला का उद्देश्य बिहार के हर गांव और शहर में निःशुल्क शिक्षा का संदेश जन-जन तक ले जाना हैं। जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। गार्गी पाठशाला केवल एक पाठशाला नहीं, बल्कि एक संकल्प है, जो अपने बिहार को जाति, संप्रदाय, लिंगभेद और विचारधारा सभी से ऊपर उठाकर ज्ञान और नवाचार उन बच्चों तक पहुँचाना जो किसी कारण वश वंचित हैं।

बता दें कि लेट्स इंस्पायर अभियान के अंतर्गत गार्गी अध्याय से जुड़ीं विदुषियों द्वारा निस्वार्थ भाव से आर्थिक रूप से वंचित बच्चों के हितार्थ नित्य निःशुल्क शिक्षादान किया जा रहा है। इन केन्द्रों में बिहार के हर बच्चे को शिक्षित एवं स्किल्ड बनाने के उद्देश्य से योगदान कर रही विदुषियों के संकल्प एवं निष्ठा को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मानो विदुषी गार्गी वाचक्न्वी की प्रेरणा आज भी जीवंत हो और समाज की बौद्धिक जागृति हेतु प्रयासरत है। अभियान के अंतर्गत सिवान, औरंगाबाद, मधुबनी और गया के 5 केन्द्रों पर भी निःशुल्क पाठशालाएं संचालित हैं। जिससे संख्या अब 13 जिलों में 24 केन्द्रों तक पहुंच गई है।

वहीं सासाराम में गार्गी पाठशाला की स्थापना में गार्गी अध्याय की जिला मुख्य समन्यवक नूतन कुमारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। स्थल चयन से लेकर स्थानीय समुदाय के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्होंने इसकी नींव रखी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सासाराम जेल अधीक्षक सुजीत कुमार रॉय, समाजसेवी अखिलेश कुमार सिंह, लेट्स इन्स्पायर बिहार शाहाबाद प्रभारी अश्वनी सिंह, पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सासाराम रामकुमारी, विशिष्ट अतिथि संजय सिंह बाला, उच्च विद्यालय तिलौथू के प्रधानाध्यापक मैकू राम, अभियान के मीडिया समन्वयक राहुल सिंह, मुख्य वक्ता रामावतार राय, जीएम अंसारी, निखिल तिवारी, संदीप कनोजिया, बीरेंद्र चौधरी,सहित अभियान से जुड़े कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना हम सब की जिम्मेदारी : डीपीएम
Next Post: रोहतास जिले में जमुहार में आयोजित हुआ कृषि मेला, कृषि वैज्ञानिक आर.के. सिंह ने किसानों को दी उन्नत कृषि की जानकारी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया