Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 44

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना हम सब की जिम्मेदारी : डीपीएम

Posted on February 28, 2025February 28, 2025 By Chhavi Singh

जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्धता को लेकर डीपीएम ने दिए निर्देश

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में हुए बेहतर कार्य और सुधार के साथ पीछे चल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति रोहतास के द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र समीक्षात्मक बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीपीएम ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हुए बेहतर कार्य के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं में पिछड़ने का समीक्षा किया। इस दौरान डीपीएम अजय कुमार सिंह ने एनसीडी स्क्रीनिंग के साथ टीबी स्क्रीनिंग, फैमिली प्लेकिंग, ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन, ऑनलाइन कंसल्टेंसी, ई संजीवनी, संस्थागत प्रसव की समीक्षा की। वहीं एनसीडी स्क्रीनिंग का लक्ष्य प्राप्ति को लेकर उन्होंने जिले के सभी एमओआईसी बीएचएम को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने 31 मार्च तक एनसीडी स्क्रीनिंग का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। टीबी क्रिनिंग पर भी बल देते हुए उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के साथ साथ राज्य स्वास्थ्य मंत्री लगातार समीक्षा कर रहें है। वही ऑनलाइन कंसल्टेंसी को अधिक से अधिक बढ़ाने पर बल दिया।

संस्थागत प्रसव पर बढ़ावा देने की बात

डीपीएम अजय कुमार ने ने वहां मौजूद सभी एमओआईसी, बीसीएम तथा बीएचएम को जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में संस्थागत प्रसव में थोड़ी कमी आई है। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना जरूरी है। डीपीएम ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र की कई सुविधाओं में राज्य स्तर पर हम लोग पिछड़ रहें है। वही अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अमित कुमार ने डेटा के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी दिया और बताया कौन सा प्रखंड किन स्वास्थ्य सुविधाओं में पिछड़ रहा है। साथ ही किन किन स्वास्थ्य सुविधाओं में हम राज्य के रैंकिंग में पिछड़ रहे हैं।

जिले की रैंकिंग सुधरने पर दिया गया बल

डीपीएम अजय कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना हम सब की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा स्वास्थ्य सुविधा में बेहतर बदलाव हुआ है। साथ ही बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर भी मौजूद है और लोग सरकारी स्वास्थ्य केदो में इलाज के लिए पहुंच रहा है। ऐसे में जरूरी है कि इलाज के लिए पहुंच रहें मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जाए। वही डीपीएम ने जिला के विभिन्न प्रखंडों की रैंकिंग स्थिति में पिछड़ने पर चिंता जताया। उन्होंने इसका कारण भी जाना। डीपीएम ने सभी प्रभारी चिकित्सकों के साथ-साथ डीसीएम को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में रैंकिंग की सुधार जल्द से जल्द ठीक करने का अपील किया। साथ ही समय से डेटा को एंट्री करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि समय से डाटा एंट्री होगा तो हम बेहतर स्थान पर होंगे। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं में राज्य स्तर पर रैंकिंग में पिछड़ रहे हैं, उसे भी दूर करने के लिए कड़े निर्देश दिए। मौके पर जिला लेखा प्रबंधक अभिजीत गौरव, पिरामल स्वास्थ्य के डिस्ट्रिक लीड पल्लवी बोस, प्रोग्राम लीडर अर्जुन गोस्वामी, पीएसआई इंडिया के ज्ञान प्रकाश पांडे, शैलेश तिवारी के अलावा जिले के स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रखंड लेखा प्रबंधक मौजूद रहे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए निकाली गई शोभायात्रा
Next Post: लेट्स इंस्पायर बिहार के तहत गार्गी पाठशाला का शुभारंभ

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया