Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
WhatsApp Image 2025 03 08 at 17.11.53

महिला दिवस पर शकुंतलम इंस्टीच्यूट में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर चर्चा

Posted on March 8, 2025March 8, 2025 By Chhavi Singh

महिलाओं सशक्त बनने के लिए शिक्षित होना जरूरी : डाक्टर नीतू नवनीत


हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शकुंतलम इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, किरहिंडी, शिवसागर के सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला चिकित्सक डॉ. नीतू नवनीत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। डॉ. नीतू नवनीत ने इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य, विशेषकर एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों पर विशेष चर्चा की। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों में होने वाली थायरॉयड, मासिक धर्म की अनियमितता, हार्मोन की कमी जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से जानकारी दी और इसके इलाज के बारे में बताया।

WhatsApp Image 2025 03 08 at 17.28.04

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक आचार्य सीमा कुमारी ने महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की गंभीरता पर प्रकाश डाला और कहा, “अगली पीढ़ी को कुपोषण के चक्र से मुक्त कराने के लिए महिलाओं को ही यह जंग लड़नी होगी।”

कालेज के निदेशक अनिल सिंह ने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर अपना कौशल विकास करें और समाज में अपना स्थान बनाएं। उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि समाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हों, तो वे परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

WhatsApp Image 2025 03 08 at 17.28.04 1

प्रभारी प्राचार्य विकास तिवारी ने महिला दिवस के इस मौके पर सभी को शुभकामनाएं दीं और संस्थान में दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर कालेज की छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और सबल होती हैं, तो न सिर्फ उनका परिवार खुशहाल रहता है, बल्कि समाज भी प्रगति करता है। कार्यक्रम में सहायक प्रवक्ता वंदना कुमारी, शिखा कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रशिक्षु शिक्षक जया, सोनाली, प्रेरणा, प्रिया, सुनिधि सहित कई अन्य छात्राएं भी उपस्थित थीं।

इस आयोजन के जरिए यह संदेश दिया गया कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और उनकी शिक्षा व सशक्तिकरण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम: महिला दिवस पर शराब बिक्री बंद करने की मांग को लेकर महिलाओं ने चेनारी थाना का किया घेराव
Next Post: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में महिलाओं के योगदान पर हुई चर्चा

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme