
हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

करगहर थाना क्षेत्र के बभन बरहेटा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक लड़की की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक ऑटो पलट जाने से उसमें सवार किरण कुमारी नामक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लड़कियां घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया।
मृतक किरण कुमारी बभन बरहेटा गांव की निवासी थी, और सभी लड़कियां पढ़ाई कर ऑटो से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ। ऑटो के पलटने के कारण दुर्घटना में तीन अन्य लड़कियां घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
