Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 03 28 at 17.37.25

PK ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए नीतीश कुमार और उनके शराबबंदी कानून को जिम्मेदार ठहराया

Posted on March 29, 2025March 29, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
सासाराम (संचारटाइम्स.न्यूज)

जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर (PK) ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी शराबबंदी नीति को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि 2017 के बाद से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है, और यह आंकड़ों से साफ तौर पर झलकता है। बिहार में रोज़ाना लूट, हत्या, मारपीट जैसे अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए किशोर ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि नीतीश कुमार की सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपहरण के मामलों को छोड़कर, लालू यादव के शासन काल की तरह हो गई है।

उन्होंने विशेष रूप से शराबबंदी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस कानून को लागू करने के लिए पुलिस और प्रशासन का एक बड़ा हिस्सा शराबबंदी को लागू करने, इसे छुपाने और उससे कमाई करने में व्यस्त है। इसी कारण बिहार में सामान्य कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। प्रशांत किशोर ने यह भी बताया कि राज्य सरकार के ऐसे प्रयासों से अपराधियों के मनोबल में वृद्धि हुई है, जो अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं।

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: कॉलेज एंड कंपनी द्वारा बच्चों को निशुल्क शिक्षा का अवसर
Next Post: काराकाट थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी का बालू माफियाओं से बातचीत करते हुए वायरल वीडियो, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया