Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 05 05 110157

रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता: अंतर जिला वाहन लूट गिरोह का सरगना सहित 7 बदमाश गिरफ्तार, कई वाहन व मोबाइल बरामद

Posted on May 5, 2025May 5, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो, (संचार टाइम्स.न्यूज)

रोहतास पुलिस ने अंतर जिला वाहन लूट गिरोह के सरगना सहित सात अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक सुमो गोल्ड वाहन, चार बाइक और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता नासरीगंज, काराकाट, दिनारा और अकोढीगोला थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं में पाई गई है।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम इस प्रकार हैं:

नीरज पासवान (गिरोह का सरगना)

लव कुमार उर्फ विशाल कुमार

विरेन्द्र राम उर्फ मैया राम

चिन्द्र पासवान उर्फ जटा

सरोज कुमार उर्फ मुडदा

बेन्कटेश शर्मा

करण कुमार

बरामदगी का विवरण:

कच्छवा थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक उजले रंग की सुमो गोल्ड

एक काले रंग की बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल (इंजन/चेचिस नंबर मिटाया गया)

नासरीगंज थाना क्षेत्र से चोरी गई काले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल

काराकाट थाना क्षेत्र से लूटी गई काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल

नासरीगंज थाना क्षेत्र से चोरी की गई काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल

काराकाट थाना क्षेत्र से लूटा गया एक मोबाइल फोन

चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन

एक कीपैड मोबाइल

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। आगे की कार्रवाई और पूछताछ जारी है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: चौकीदार के बेटे अभिनंदन पासवान की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
Next Post: सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया