Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 05 05 194809

सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

Posted on May 5, 2025May 5, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो, (संचार टाइम्स.न्यूज)

सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान औरंगाबाद जिला के बारुण थाना अंतर्गत बड़ी कला गांव निवासी 25 वर्षीय सुमन कुमार के रूप में की गई है, जबकि घायल युवक हिमांशु कुमार बताया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक रोहतास में अपने रिश्तेदार से मिलकर बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी खंडा गांव के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सुमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतक के भाई प्रमोद कुमार बैठा ने बताया कि सुमन और हिमांशु गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता: अंतर जिला वाहन लूट गिरोह का सरगना सहित 7 बदमाश गिरफ्तार, कई वाहन व मोबाइल बरामद
Next Post: दिनारा में खड़ी कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत, पांच घायल

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया