Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
Screenshot 2025 05 05 195821

दिनारा में खड़ी कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत, पांच घायल

Posted on May 5, 2025May 5, 2025 By Chhavi Singh

अतिक्रमण और अव्यवस्था से फिर हुआ हादसा

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो, (संचार टाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क सुरक्षा की अनदेखी एक दर्दनाक हादसे की वजह बन गई। शनिवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान चेल्हरूवा गांव निवासी राकेश सिंह की पत्नी गुड्डी देवी के रूप में हुई है।

सौरभ कुमार, पीड़ित परिजन

घटना के संबंध में पीड़ित परिजन सौरभ कुमार ने बताया कि सभी लोग हल्दी की रस्म से लौटकर अपने घर के पास कार खड़ी कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी भाभी गुड्डी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

परिजनों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दिनारा में एनएच किनारे अवैध गुमटी और अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के कारण ऐसे हादसे आम हो गए हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
Next Post: रोहतास में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति हिरासत में, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme