Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 05 21 210124

केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य को सीबीआई ने 32 हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

Posted on May 21, 2025May 21, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, सासाराम

शहर स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मयंक कुमार श्रीवास्तव को सीबीआई की विशेष टीम ने बुधवार शाम घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई माही इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर प्रिंस कुमार की शिकायत पर की गई, जिसमें उन्होंने विपत्र भुगतान के एवज में घूस माँगे जाने का आरोप लगाया था।

सूत्रों के अनुसार, माही इंटरप्राइजेज द्वारा विद्यालय को 1.92 लाख रुपये मूल्य की सामग्री आपूर्ति की गई थी। इस आपूर्ति का भुगतान करने के लिए प्रभारी प्राचार्य द्वारा 32 हजार रुपये की घूस माँगी जा रही थी।

शिकायत की पुष्टि और प्रारंभिक जाँच के बाद सीबीआई के अधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष टीम ने विद्यालय परिसर में स्थित प्राचार्य के आवास पर छापा मारा और उन्हें घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के बाद देर शाम तक सीबीआई की टीम विद्यालय परिसर में ही मौजूद रही और आवश्यक दस्तावेजों व साक्ष्यों की पड़ताल करती रही।

शिक्षा व्यवस्था पर एक और दाग

शैक्षणिक संस्थानों की पारदर्शिता और नैतिकता पर पहले से ही उठ रहे सवालों के बीच यह मामला शिक्षा व्यवस्था पर एक और गंभीर सवाल खड़ा करता है। ऐसे मामलों से सरकारी विद्यालयों की साख पर असर पड़ता है और पारदर्शिता की आवश्यकता और भी अधिक हो जाती है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम: चार बच्चों के पिता और तीन बच्चों की मां कोर्ट मैरिज करने पहुंचे, परिजनों ने बीच सड़क पर कर दी पिटाई
Next Post: शेरशाह महोत्सव में सजी सुरों की महफिल, गीत-संगीत की प्रस्तुति पर थिरकते रहे दर्शक

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया