Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
pm modi 2 october

PM मोदी का आत्मनिर्भर भारत पर जोर, त्योहारों में विदेशी नहीं, देशी उत्पादों को दें प्राथमिकता

Posted on May 27, 2025May 27, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और मजबूत संदेश देते हुए देशवासियों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान विदेशी वस्तुओं के बजाय भारत में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दें। गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गणेश पूजा, होली और दिवाली जैसे पवित्र त्योहारों पर भी देश में आयातित वस्तुओं की बाढ़ देखी जाती है, जो चिंताजनक है।

प्रधानमंत्री ने परोक्ष रूप से चीनी उत्पादों पर कटाक्ष करते हुए कहा,

“दुर्भाग्य से, गणेश की मूर्तियाँ भी विदेश से आती हैं, छोटी आँखों वाली मूर्तियाँ जिनकी आँखें ठीक से खुलती भी नहीं हैं। यहाँ तक कि होली के रंग भी विदेश में बनते हैं।”

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह समय है जब स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों को मिलकर यह संकल्प लेना होगा कि वे देशी उत्पादों को बढ़ावा देंगे और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे। मोदी ने विशेष रूप से गांवों के व्यापारियों को आह्वान किया कि वे मुनाफे के बावजूद विदेशी सामान न बेचने का प्रण लें।

प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब चीनी वस्तुओं की डंपिंग से भारतीय कारीगरों और घरेलू उद्योगों को नुकसान पहुंच रहा है। त्योहारों में इस्तेमाल होने वाली सजावटी लाइट्स, पटाखे, खिलौने, मूर्तियां आदि सस्ते चीनी माल की वजह से भारतीय बाजार में पिछड़ते जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को आत्मनिरीक्षण का सुझाव देते हुए कहा,

“घर जाकर यह सूची बनाएं कि आप 24 घंटे में कितने विदेशी उत्पादों का उपयोग करते हैं — आपको पता भी नहीं चलेगा कि हेयरपिन और कंघी तक विदेशी हैं।”

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल सरकार या सशस्त्र बलों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। “अगर हम भारत को बचाना चाहते हैं, भारत को बनाना चाहते हैं और भारत को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भावना हर नागरिक के जीवन में उतरे।” प्रधानमंत्री की यह अपील सिर्फ आर्थिक पहल नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता का आह्वान है।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: “ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी के रोहतास आगमन की खुशी में हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने रचाई मेहंदी, कहा- ‘सिंदूर लूटने वालों को मिला करारा जवाब'”
Next Post: पाक आतंकवाद पर भारत का कड़ा संदेश: POK और करतारपुर तक वापस लेंगे, आतंकवाद को कुचल देंगे : सांसद निशिकांत दुबे

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया