Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 05 27 195220

“ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी के रोहतास आगमन की खुशी में हिंदू-मुस्लिम महिलाओं ने रचाई मेहंदी, कहा- ‘सिंदूर लूटने वालों को मिला करारा जवाब'”

Posted on May 27, 2025May 27, 2025 By Chhavi Singh

इस आयोजन में भाजपा नेता और पूर्व विधायक ललन पासवान ने भी हिस्सा लिया

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोहतास जिले में आगमन की खुशी में जिले के चेनारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शिवसागर में सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर सामने आई। यहां हिंदू और मुस्लिम महिलाओं ने एकजुट होकर अपने हाथों में मेहंदी रचाई और प्रधानमंत्री का स्वागत करने की तैयारियों में जुट गईं।

महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथों में मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा और कई ने कमल का फूल भी बनाया। इस मौके पर असगरी खातून और उत्तम देवी ने कहा कि, “आतंकियों ने जो सिंदूर लूटा था, उन्हें मोदी जी के नेतृत्व में हमारे सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अब ऐसे प्रधानमंत्री हमारे जिले की धरती पर आ रहे हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है।”

इस आयोजन में भाजपा नेता और पूर्व विधायक ललन पासवान ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि, “यह वीरों की धरती है और अब यहां वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। उन्होंने पाकिस्तान को न केवल जवाब दिया, बल्कि वहां के आतंकी ठिकानों को भी खत्म करने का कार्य किया।”

इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय की महिलाओं ने मिलकर भाग लिया और मेहंदी लगाते हुए एकता और सौहार्द का संदेश दिया।

बिहार

Post navigation

Previous Post: संजय जायसवाल का तीखा हमला: “तेज प्रताप की बर्खास्तगी लालू यादव की कोर्ट को गुमराह करने की साजिश”
Next Post: PM मोदी का आत्मनिर्भर भारत पर जोर, त्योहारों में विदेशी नहीं, देशी उत्पादों को दें प्राथमिकता

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया