Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
covid

भारत में फिर बढ़े कोरोना केस: केरल और महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित, 37 मौतें दर्ज

Posted on June 3, 2025June 3, 2025 By Sanchar Times News


ST.News Desk : भारत में एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,026 हो गई है। केरल, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित राज्य बने हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, केरल में 1,446, महाराष्ट्र में 494, गुजरात में 397, और दिल्ली में 393 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक, जबकि महाराष्ट्र में दो लोगों की मौत हुई है।

इस साल जनवरी से अब तक कोविड-19 से कुल 37 लोगों की मौत हो चुकी है। 22 मई को जहां देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 257 थी, वहीं 31 मई तक यह आंकड़ा बढ़कर 3,395 हो गया, और अब यह 4,026 तक पहुंच गया है।

सरकार का रुख: सतर्कता जरूरी, पर घबराने की बात नहीं
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हालात पर लगातार करीबी निगरानी रखी जा रही है। मंत्रालय के मुताबिक, वायरस के संक्रमण की गंभीरता फिलहाल कम है और अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया कि मामलों में तेजी ओमीक्रोन के नए स्वरूपों की वजह से हो रही है। वायरस के चार नए वैरिएंट— LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1— सामने आए हैं, जो सभी ओमीक्रोन से उत्पन्न हुए हैं।

डॉ. बहल ने कहा, “हम स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। अभी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।”

Post Views: 2
दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: प्रशांत किशोर पर अशोक चौधरी का मानहानि मुकदमा, रिश्वत के आरोपों पर दी कानूनी चुनौती
Next Post: डेहरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक, चुनाव की तैयारियां तेज

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया