Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
Screenshot 2025 06 05 104851

आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा: झुंझुनूं में तीन गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक की नकदी और 29 मोबाइल बरामद

Posted on June 5, 2025June 5, 2025 By Sanchar Times News

ST.News Desk : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का समापन हो चुका है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार की चैंपियन बनी है। इस दौरान जहां एक ओर क्रिकेट के रोमांच ने फैंस को बांधे रखा, वहीं दूसरी ओर सट्टा बाजार भी खूब गर्माया रहा। राजस्थान पुलिस ने झुंझुनूं जिले में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

झुंझुनूं के कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान पर छापा मारा गया, जहां तीन युवक ‘पंजाब किंग्स’ और ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टा लगा रहे थे। मौके पर लैपटॉप, 29 मोबाइल, दो एलईडी टीवी, रजिस्टर और एक स्पीकर वाला मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिससे सट्टे के भाव बताए जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार जाट, जितेंद्र जाट और इंतजार अली के रूप में हुई है। इनके पास से ₹10,40,350 की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन सट्टा लगाने के लिए ‘जूम ऐप’ का इस्तेमाल कर रहे थे, जो वाई-फाई राउटर से संचालित होता था और इसमें सिम कार्ड की आवश्यकता नहीं पड़ती थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उनके दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से करीब तीन करोड़ रुपये के सट्टेबाजी लेन-देन का हिसाब मिला है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Post Views: 2
खेल, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर राजनीति गरमाई, कांग्रेस ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई चिंता
Next Post: “आतंक के केंद्र को जिम्मेदारी का तमगा: पाकिस्तान बना UN आतंक विरोधी समिति का उपाध्यक्ष, अमेरिका की बैन लिस्ट से भी बाहर”

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया