Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
pakistan

“आतंक के केंद्र को जिम्मेदारी का तमगा: पाकिस्तान बना UN आतंक विरोधी समिति का उपाध्यक्ष, अमेरिका की बैन लिस्ट से भी बाहर”

Posted on June 6, 2025June 6, 2025 By Chhavi Singh
Spread the love

ST.News Desk : पाकिस्तान को हाल ही में एक ओर अंतरराष्ट्रीय कर्ज और मित्र देशों से ड्रोन सहायता मिली, वहीं अब संयुक्त राष्ट्र ने उसे आतंकवाद विरोधी समिति (CTED) का उपाध्यक्ष नियुक्त कर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। यह नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है, और इसका निर्णय समिति के सदस्य देशों द्वारा किया गया।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और सात अन्य देशों पर वीज़ा सीमाएं लागू करने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रतिबंधित देशों में अधिकांश मुस्लिम देश शामिल हैं, जैसे ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, लेकिन पाकिस्तान का नाम इस सूची से बाहर है। अमेरिका ने यह प्रतिबंध आतंकी गतिविधियों और अस्थिर सरकारों के कारण लगाए हैं, मगर आतंकवाद का गढ़ माने जाने वाले पाकिस्तान को इस सूची में शामिल न करना सवालों के घेरे में है।

आश्चर्यजनक रूप से, जिस देश में ओसामा बिन लादेन मारा गया, जहां हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद जैसे वैश्विक आतंकी खुलेआम घूमते हैं, वही पाकिस्तान अब यूएन की ओर से अन्य देशों को आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने की सलाह देगा।

यह स्थिति “बंदर के हाथ में उस्तरा” जैसी कहावत को चरितार्थ करती है — जहां आतंकवाद का पोषक देश अब वैश्विक मंच पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की रूपरेखा तैयार करेगा। इससे संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता और उसकी गंभीरता पर भी वैश्विक स्तर पर सवाल उठना स्वाभाविक है।


Spread the love
अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा: झुंझुनूं में तीन गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक की नकदी और 29 मोबाइल बरामद
Next Post: PM मोदी ने दिखाई वंदे भारत को हरी झंडी, अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक ट्रेन से निर्बाध यात्रा का सपना होगा साकार

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme