Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
yogi

ग्रेटर गाजियाबाद योजना का सीएम योगी ने किया अनावरण, कहा- अब क्राइम नहीं, स्वच्छता की पहचान बनेगा शहर

Posted on June 26, 2025June 26, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर गाजियाबाद के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना का अनावरण किया। इस योजना के तहत लोनी, मुरादनगर और खोड़ा को गाजियाबाद नगर निगम में शामिल कर ‘ग्रेटर गाजियाबाद’ के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसे जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

सीएम योगी ने कहा, “कभी गैंगवार और अपराध के लिए बदनाम रहा गाजियाबाद आज स्वच्छता और शहरी विकास का प्रतीक बन रहा है। यह शहर अब दुनिया के टॉप 50 स्वच्छ शहरों में शामिल होने की क्षमता रखता है। 12 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ने और देश की पहली रैपिड रेल के संचालन वाला यह पहला शहर बन रहा है।”

उन्होंने यह भी बताया कि जहां पहले कूड़े के पहाड़ थे, वहां अब सिटी फॉरेस्ट विकसित किए जा रहे हैं, जिससे गाजियाबाद का चेहरा पूरी तरह बदल रहा है।

कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी शुभकामनाएं और आर्थिक सहायता
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे 200 से अधिक श्रद्धालुओं को शुभारंभ किट प्रदान की। उन्होंने सभी को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की। सीएम ने कहा, “देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी की यात्रा मंगलमय हो। यूपी सरकार यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रख रही है।”

उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: मोहर्रम को लेकर सासाराम में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील
Next Post: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, सफलतापूर्वक पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया