Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
Capture 18

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, सफलतापूर्वक पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन

Posted on June 26, 2025June 26, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : भारत के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक बन गया जब भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके तीन साथी ‘एक्सीओम-4’ (Axiom-4) मिशन के तहत सफलतापूर्वक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंच गए। भारतीय समयानुसार दोपहर 4:01 बजे ‘ड्रैगन’ अंतरिक्ष यान ने उत्तरी अटलांटिक महासागर के ऊपर ISS से जुड़कर डॉकिंग प्रक्रिया पूरी की, जिसे अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने लाइव प्रसारित किया।

Capture01

यह पहली बार है जब कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने ISS की यात्रा की है। शुभांशु शुक्ला, जो भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन रह चुके हैं, इस उपलब्धि के साथ देश के अंतरिक्ष इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ चुके हैं।

परिवार की आंखों में खुशी के आंसू

Capture 19

शुभांशु शुक्ला की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके लखनऊ स्थित घर में खुशी और गर्व का माहौल रहा। उनके परिवार ने डॉकिंग का लाइव प्रसारण देखा और जब वह अंतरिक्ष प्रयोगशाला से जुड़े, तो उनकी मां, आशा शुक्ला भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा,
“यह पल हमारे लिए बहुत गर्व का है। हमने रोज़ भगवान से उसकी सलामती की दुआ की थी। उसका समर्पण और मेहनत ही उसे यहां तक लेकर आया है। अब हम बस यही दुआ करते हैं कि वह अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा करे और सुरक्षित लौटे।”

भारत के लिए एक नया अंतरिक्ष युग

Axiom-4 मिशन के तहत बुधवार को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुए अंतरिक्ष यान ने दुनिया भर के विज्ञान प्रेमियों का ध्यान खींचा है। शुभांशु की यह यात्रा भारत के लिए न सिर्फ तकनीकी और वैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह देश की युवाशक्ति और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक भी है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ग्रेटर गाजियाबाद योजना का सीएम योगी ने किया अनावरण, कहा- अब क्राइम नहीं, स्वच्छता की पहचान बनेगा शहर
Next Post: फेशियल योगा : 45 की उम्र में भी दिखें 35, जानिए कैसे!

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया