crossorigin="anonymous"> रोहतास: खेत में काम कर रहीं दो महिला मजदूरों की ठनका गिरने से मौत, एक अन्य गंभीर रूप से झुलसी - Sanchar Times

रोहतास: खेत में काम कर रहीं दो महिला मजदूरों की ठनका गिरने से मौत, एक अन्य गंभीर रूप से झुलसी

Spread the love

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के धमनिया गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खेत में काम कर रहीं महिला मजदूरों पर ठनका गिरने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान सविता देवी और राजनेति देवी के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं झारखंड के पलामू जिले के नावां बाजार थाना क्षेत्र के इटको गांव की रहने वाली थीं। ये सभी महिलाएं धान की रोपनी के लिए धामनिया गांव आई थीं। लेकिन खेत में काम करने के दौरान अचानक आसमान से ठनका गिरा, जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक सविता देवी के दो छोटे बच्चे हैं। वहीं, राजनेति देवी की उम्र महज 28 वर्ष थी और उनके पति ने पहले ही उन्हें छोड़ दिया था। हादसे के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। जिस किसान के यहां वे मजदूरी करने आई थीं, उसकी ओर से दोनों मृतकों के शव उनके गांव भेज दिए गए हैं।

प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *