Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
WhatsApp Image 2025 07 06 at 16.50.11 1

सासाराम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव का भव्य स्वागत, आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

Posted on July 6, 2025July 6, 2025 By Chhavi Singh

राष्ट्रीय समन्वयक श्री मनोज सिंह ने भावनात्मक और स्पष्ट शब्दों में कहा, “टिकट उन्हीं कार्यकर्ताओं को मिलनी चाहिए, जो वर्षों से जमीन पर संगठन के लिए मेहनत कर रहे हैं


ST.News Desk : सासाराम के इंदिरा गांधी आश्रम में 02 जुलाई 2025 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार कांग्रेस के सह-प्रभारी माननीय श्री देवेंद्र यादव का भव्य स्वागत किया गया। उनका यह दौरा मां ताराचंडी की पावन धरती पर आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर संगठनात्मक समीक्षा और रणनीति निर्माण के उद्देश्य से हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहतास जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अमरेंद्र पांडेय ने की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में चुनावी तैयारियों, संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।

WhatsApp Image 2025 07 06 at 16.50.09

अपने संबोधन में श्री देवेंद्र यादव ने कहा, “शाहाबाद-सासाराम संसदीय क्षेत्र में हमें फिर से जीत हासिल करनी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।”

जिला अध्यक्ष श्री अमरेंद्र पांडेय ने भरोसा जताया कि महागठबंधन आने वाले विधानसभा चुनाव में रोहतास की सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगा।

राष्ट्रीय समन्वयक श्री मनोज सिंह ने भावनात्मक और स्पष्ट शब्दों में कहा, “टिकट उन्हीं कार्यकर्ताओं को मिलनी चाहिए, जो वर्षों से जमीन पर संगठन के लिए मेहनत कर रहे हैं। चुनाव के समय parachute से उतरने वालों को अब रोकना होगा। कांग्रेस के सच्चे सिपाही ही असली अधिकार के हकदार हैं।”


प्रशांत किशोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित प्रमुख राजनेताओं के लिए चुनावी रणनीतिकार रहे हैं। किशोर ने पुष्टि की है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगे। दो साल पहले अभियान शुरू करने वाले किशोर ने कहा, ‘‘जैसा कि पहले कहा गया है, जन सुराज अभियान दो अक्टूबर को एक राजनीतिक पार्टी बन जाएगा और अगले साल विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी नेतृत्व जैसे अन्य विवरण समय आने पर तय किए जाएंगे।’’

बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी, वरिष्ठ नेता एवं जिले भर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने व्यक्तिगत रूप से प्रभारी सचिव से मुलाकात कर अपने विचार साझा किए और आगामी चुनाव के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।



उपस्थित प्रमुख नेताओं में शामिल रहे:
राजेश्वर कुशवाहा, रोहित पासवान, रामावतार रे, धनंजय सिंह, तौफीक मरानी, शमीम अंसारी, सीता यादव, राकेश त्रिवेदी, दीपक शुक्ला, मुना पासवान, राजाराम पासवान, कामेश्वर तिवारी, राधा सिंह, रिंकू देवी, सुदामा राम, रामनारायण पासवान, यमुना शुक्ला, द्वारिकाधीश दुबे, सुशील मिश्रा, विमलेश तिवारी, अखिलेश त्रिपाठी, मनोज यादव, मंगल राम, राजेश कुमार राजू, जय प्रकाश पांडे, मनीष चौबे, अजीत तिवारी, मानस रंजन, दीपक कुशवाहा, जोखन बिंद, श्वेता रानी, वंती, पंकज राम, श्वेता देवी, अजय चौबे, तेजपति राम, रवि यादव, अशोक कुशवाहा, जावेद अख्तर, सुरेंद्र दुबे, डॉ. विजय प्रकाश, ममता पासवान, पंतजलि मिश्रा, धनंजय मेहता, श्रीनिवास राम समेत अन्य वरिष्ठ नेता।

यह कार्यक्रम न केवल कांग्रेस की मज़बूत संगठनात्मक स्थिति को दर्शाता है, बल्कि रोहतास ज़िले में पार्टी की सक्रिय उपस्थिति और आगामी चुनावों में उसकी निर्णायक भूमिका का संकेत भी देता है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास: खेत में काम कर रहीं दो महिला मजदूरों की ठनका गिरने से मौत, एक अन्य गंभीर रूप से झुलसी
Next Post: व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या पर सियासत गर्म, कांग्रेस नेता मनोज सिंह बोले- बिहार महाजंगलराज में बदल चुका है

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme