Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 07 11 162155

सावन के पहले दिन रोहतास के शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, प्रशासन चौकस

Posted on July 11, 2025July 11, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

सावन माह के पहले दिन से ही रोहतास जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सतर्क और तत्पर नजर आ रही है।

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए गुप्ता धाम सहित जिले के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चलंत शौचालय, और मेडिकल सुविधाओं की भी व्यापक व्यवस्था की गई है।

Screenshot 2025 07 11 162220

जिलाधिकारी उदिता सिंह, एसपी रौशन कुमार, डीएफओ मनीष कुमार वर्मा और डीडीसी विजय कुमार पांडेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने गुप्ता धाम सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

डीएम उदिता सिंह ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़ को सुगमता से नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक थाना को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं में सावन की शुरुआत को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और प्रशासन उनके अनुभव को सहज और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: लॉर्ड्स टेस्ट में नीतीश कुमार रेड्डी का धमाका, पहले ओवर में दो विकेट लेकर रचा इतिहास
Next Post: कुनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता ‘नाभा’ की मौत, कुल संख्या घटकर 26

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया