Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
Screenshot 2025 07 11 105950

लॉर्ड्स टेस्ट में नीतीश कुमार रेड्डी का धमाका, पहले ओवर में दो विकेट लेकर रचा इतिहास

Posted on July 11, 2025July 11, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Sports Desk : लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में पहले दिन का आगाज़ भारत के लिए शानदार रहा। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट चटका कर मुकाबले का रुख पलट दिया।

इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। लेकिन नीतीश रेड्डी ने पहले बेन डकेट को और फिर ओवर की आखिरी गेंद पर जैक क्रॉली को आउट कर भारत को डबल ब्रेकथ्रू दिलाया।

इस प्रदर्शन के साथ नीतीश कुमार रेड्डी, 2002 के बाद टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले ओवर में दो विकेट लेने वाले केवल दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले इरफान पठान ने 2006 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा करते हुए हैट्रिक ली थी।

गौरतलब है कि इंग्लैंड की शुरुआत सतर्क रही थी और पहले घंटे में टीम ने बिना किसी नुकसान के 39 रन बनाए थे। हालांकि, मैदान की ढलान के चलते भारतीय गेंदबाजों को शुरुआत में लय पकड़ने में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन नीतीश रेड्डी के इस शानदार ओवर ने भारत को मैच में मजबूती से वापस ला दिया।

यह प्रदर्शन न केवल मैच की दिशा तय कर सकता है, बल्कि नीतीश रेड्डी के करियर के लिए भी एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है।

खेल

Post navigation

Previous Post: लखनऊ में नकली कफ सिरप की 5,300 से ज्यादा बोतलें बरामद, CBN ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Next Post: सावन के पहले दिन रोहतास के शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, प्रशासन चौकस

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया