Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
parliament 1

Amit Shah ने लोकसभा में किया Operation Sindoor और Mahadev का खुलासा, आतंकियों के आकाओं के खात्मे की दी जानकारी

Posted on July 29, 2025July 29, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk, New Delhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Amit Shah ने आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकवादी मारे जा चुके हैं। यह कार्रवाई सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई।

अमित शाह ने कहा, “मैं सदन को यह बताते हुए बहुत खुश हूं कि मोदी जी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए आतंकवादियों को भेजने वालों — उनके आकाओं — को भी खत्म कर दिया गया है।”

सदन में चर्चा के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पाकिस्तान पर की गई टिप्पणी पर गृह मंत्री ने तीखा जवाब देते हुए कहा, “अखिलेश जी बैठ जाइए, मेरा पूरा जवाब सुनिए। आप आतंकवादियों के धर्म देखकर दुखी मत होइए।” इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, “पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या?” गृह मंत्री ने आगे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “कल यही लोग पूछ रहे थे कि आतंकी कहां से आए। भाई, जिम्मेदारी हमारी ही है क्योंकि हम सरकार में हैं। पर जब आप सरकार में थे तब आपने क्या किया?”

ऑपरेशन की शुरुआत और कार्रवाई का विवरण

अमित शाह ने बताया कि ऑपरेशन महादेव 15 दिनों की खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया। इसकी शुरुआत 11 जुलाई को बैसरन इलाके में एक चीनी सैटेलाइट फोन की लोकेशन मिलने से हुई थी। 22 जुलाई को आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि होते ही सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने उन्हें घेर लिया।

गृह मंत्री ने ऑपरेशन के दौरान मारे गए आतंकियों के नामों का खुलासा करते हुए कहा कि उनमें से कई पर पहले भी गंभीर आरोप थे और वे चिदंबरम एंड कंपनी के समय की आतंकी घटनाओं में लिप्त रहे हैं।
मारे गए आतंकियों में मोहम्मद यूसुफ अजहर और मोहम्मद जमील के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद एके-47 और एम9 कार्बाइन बरामद हुईं, और घटनास्थल से कारतूस के खोखे भी मिले जिनकी एफएसएल जांच पूरी हो चुकी है। एनआईए ने आतंकियों को पनाह देने वालों को भी गिरफ्तार कर लिया है, और श्रीनगर लाए गए शवों की पहचान आरोपियों से करवाकर पुष्टि भी कर ली गई है।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: झारखंड हाईकोर्ट ने एसीबी को निलंबित IAS विनय चौबे की याचिका पर पूरक हलफनामा दाखिल करने का दिया निर्देश
Next Post: “बिहार में फिर से नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री”, चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा एनडीए एकजुट और विजयी गठबंधन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया