Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
chirag 1

“बिहार में फिर से नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री”, चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा एनडीए एकजुट और विजयी गठबंधन

Posted on July 29, 2025July 29, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा है कि बिहार विधानसभा चुनावों के बाद नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब चिराग खुद हाल ही में बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार की आलोचना कर चुके हैं और राज्य सरकार को अपराधियों के सामने “आत्मसमर्पण” करने वाला तक कह चुके थे।

अपने हालिया यू-टर्न पर चिराग ने सफाई देते हुए कहा कि “एनडीए गठबंधन का सहयोगी होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि अगर सरकार में किसी मुद्दे पर जानकारी है तो हम उस पर चर्चा करें और सुधार करें। हम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी चुनाव लड़ रहे हैं और जीतने के बाद वह फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।”

उन्होंने यह भी दोहराया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है, और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की प्रतिबद्धता जताई। “मैंने कई बार कहा है कि मेरी प्रतिबद्धता और प्रेम प्रधानमंत्री मोदी के प्रति है। उनके नेतृत्व में बिहार में चुनाव लड़े जाएंगे।”

चिराग ने खुद के चुनाव लड़ने पर भी संकेत दिया और कहा कि अगर वे एक ईमानदार सहयोगी हैं, तो उन्हें केवल अपनी सीटों पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए. “क्या मुझे 243 सीटों पर प्रचार नहीं करना चाहिए? अगर विपक्ष मेरी बात ठीक से सुन ले, तो उनके इरादे खुद ही शांत हो जाएंगे।” हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान ने एनडीए को “विजयी गठबंधन” बताया और कहा कि बिहार में मोदी के नेतृत्व में एनडीए को जनता का समर्थन है।

चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चिराग ने कहा कि यह प्रक्रिया पहले भी हो चुकी है, इस बार केवल डिजिटल तकनीक को जोड़ा गया है। चिराग का यह बयान एनडीए के अंदरूनी समीकरणों को मजबूती देता है और साफ करता है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद गठबंधन में फिलहाल कोई दरार नहीं है।

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: Amit Shah ने लोकसभा में किया Operation Sindoor और Mahadev का खुलासा, आतंकियों के आकाओं के खात्मे की दी जानकारी
Next Post: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह: “हम जो कहते हैं, वह करते हैं”

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया