Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 08 04 175033

राहुल गांधी की बिहार पदयात्रा को लेकर रोहतास में तैयारी तेज़, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Posted on August 4, 2025August 4, 2025 By Chhavi Singh

रोहतास/संचार टाइम्स

सासाराम/रोहतास: आगामी 10 अगस्त को राहुल गांधी द्वारा रोहतास से शुरू की जाने वाली बिहार पदयात्रा को लेकर कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में रोहतास जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शमीम अंसारी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

इस बैठक में विशेष रूप से बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष जनाब उमैर खान भी सासाराम पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने पदयात्रा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी दिए और जोश भरते हुए कहा कि “इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और राहुल गांधी की यह यात्रा बदलाव की भूमिका तैयार करेगी।” बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि राहुल गांधी की पदयात्रा को जन आंदोलन बनाया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया, और सभी ने कहा कि 10 अगस्त का दिन बिहार कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की यह बैठक पूरी तरह राहुल गांधी की पदयात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम-आरा पथ पर सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत, कार जब्त
Next Post: एक महीने से मजदूरी न मिलने पर झारखंड का आदिवासी मजदूर पैदल लौट रहा था घर, RPF सासाराम ने की मदद

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया