Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
ashutosh

ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई भविष्य की झलक: भारत में जल्द बनेगा संयुक्त ‘थियेटर कमांड’ ढांचा

Posted on November 28, 2025November 28, 2025 By Chhavi Singh

इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बोले-तीनों सेनाएं एक कमांडर की अगुवाई में करेंगी ऑपरेशन, यही होगा आधुनिक युद्ध का मॉडल

ST.News Desk

इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (IDS) के चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा है कि हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर में तीनों सेनाओं— सेना, नौसेना और वायुसेना— की संयुक्त कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि भारत में भविष्य का युद्धक ढांचा कैसा होगा। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास देश में आने वाले वर्षों में लागू होने वाले थियेटर कमांड सिस्टम की एक झलक था, जो भारत की सबसे बड़ी रक्षा सुधार प्रक्रिया साबित होगा।

तीनों सेनाएं एक थिएटर कमांडर के नेतृत्व में

दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन में बोलते हुए दीक्षित ने कहा कि भारतीय रक्षा व्यवस्था अब तीन महत्वपूर्ण चरणों से गुजर रही है— ज्वाइंटनेस, इंटीग्रेशन और थियेटराइजेशन। आने वाले समय में सेना, वायुसेना, नौसेना और साइबर-डोमेन सभी एक संयुक्त योजना के तहत एक थियेटर कमांडर की अगुवाई में मिशन संचालित करेंगे।

थियेटर कमांड क्यों जरूरी?

एयर मार्शल दीक्षित के अनुसार, आधुनिक युद्ध अब केवल सीमा पर नहीं लड़ा जाता, बल्कि यह एक साथ साइबर, स्पेस, सूचना युद्ध, समुद्र, आकाश और जमीन— सभी क्षेत्रों में फैल चुका है।

फोर्स डेवलपमेंट (हथियार और रणनीति निर्माण) की जिम्मेदारी सर्विस हेडक्वार्टर की होगी।

वहीं फोर्स एप्लिकेशन (युद्ध में उसका उपयोग कैसे हो) की कमान थिएटर कमांडर के पास होगी।

ऑपरेशन सिंदूर-भविष्य के युद्ध मॉडल का प्रोटोटाइप

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख एक टीम की तरह काम कर रहे थे। इसी मॉडल पर आगे एक थियेटर ऑपरेशंस रूम बनाया जाएगा, जहां सभी सूचनाएं एकीकृत रूप से पहुंचेंगी और थिएटर कमांडर तुरंत निर्णय ले पाएंगे।

भविष्य के युद्ध-‘असमानता’ से जीत

एयर मार्शल दीक्षित ने कहा कि युद्ध हमेशा समान ताकत से नहीं जीते जाते, बल्कि असमानता (asymmetry) पैदा करके जीते जाते हैं। उन्होंने 1971 के युद्ध में हुए तांगैल पैराड्रॉप का उदाहरण दिया, जिसने पाकिस्तान की सेना को चौंका दिया था।
आज जब कई देशों की पारंपरिक ताकत बराबर है, तो बढ़त इंटीग्रेशन, साइबर क्षमता, टेक्नोलॉजी और तेज फैसले देने से मिलेगी।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: जुलाई–सितंबर तिमाही में भारत की GDP 8.2% बढ़ी; छह तिमाहियों का सर्वोच्च स्तर
Next Post: जय प्रकाश जनता दल ने दिल्ली–एनसीआर के लिए श्री सुरजीत यादव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया