Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
WhatsApp Image 2025 08 04 at 16.53.17

एक महीने से मजदूरी न मिलने पर झारखंड का आदिवासी मजदूर पैदल लौट रहा था घर, RPF सासाराम ने की मदद

Posted on August 4, 2025August 4, 2025 By Chhavi Singh

रोहतास/संचार टाइम्स

सासाराम: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट सासाराम के निरीक्षक प्रभारी संजीव कुमार को सूचना मिली कि एक आदिवासी व्यक्ति पैदल पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) से झारखंड के दुमका स्थित अपने गांव की ओर लौट रहा है। इस दौरान दयालपुर गांव के निवासी अभय कुमार नामक युवक ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे रोका और सहायता हेतु जानकारी दी।

सूचना मिलने पर RPF सासाराम की टीम तुरंत हरकत में आई और उक्त व्यक्ति को अपनी सुरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद हेम्ब्रम (उम्र 45 वर्ष), पिता मिसिल हेम्ब्रम, निवासी मोडायम, जिला दुमका (झारखंड) बताया।

मजदूरी नहीं मिली, इसलिए पैदल निकला घर के लिए

विनोद हेम्ब्रम ने बताया कि वह मुगलसराय स्थित एक अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में करीब एक महीने से कार्यरत था, लेकिन मजदूरी नहीं मिलने के कारण उसने फैक्ट्री छोड़ दी। वह एक ठेकेदार के माध्यम से अपने गांव से काम के लिए लाया गया था। जब किसी ने उसकी मदद नहीं की, तो उसने पैदल ही अपने घर लौटने का निर्णय लिया।

संस्थाओं के सहयोग से सुरक्षित व्यवस्था

आरपीएफ द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए “सुराजे” संस्था से संपर्क किया गया। संस्था ने तत्परता दिखाते हुए दुमका जिला प्रशासन और उसके गांव में स्थिति की सूचना दी। इसके बाद ग्राम साथी संस्था को विनोद हेम्ब्रम की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई और उसे संस्था के सुपुर्द किया गया। साथ ही, उसके परिजनों को भी सूचना दी गई ताकि वे स्थिति से अवगत हो सकें और आगे की प्रक्रिया में सहयोग कर सकें।

मानवता की मिसाल बनी RPF सासाराम

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि RPF केवल रेलवे सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि संकट में फंसे यात्रियों और आम लोगों की मदद में भी आगे बढ़कर मानवता का परिचय दे रही है। निरीक्षक संजीव कुमार और उनकी टीम का यह प्रयास सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: राहुल गांधी की बिहार पदयात्रा को लेकर रोहतास में तैयारी तेज़, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
Next Post: रोहतास मे तीन लूट कांडों का पर्दाफाश तिलौथू में सरगना सहित छह अपराधी गिरफ्तार।

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme