Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 08 04 175629

रोहतास मे तीन लूट कांडों का पर्दाफाश तिलौथू में सरगना सहित छह अपराधी गिरफ्तार।

Posted on August 4, 2025August 4, 2025 By Chhavi Singh

लूट के 20,800 नकद, मोबाइल, देशी कट्टा और बाइक बरामद, गिरोह का मास्टरमाइंड भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

रोहतास/संचार टाइम्स

रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र में लगातार हो रही लूट की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, एक देशी कट्टा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। इस कार्रवाई की जानकारी रोहतास एसपी रौशन कुमार ने दी।

एसपी रौशन कुमार ने बताया कि 14 नवंबर 2024 को तिलौथू-डिहरी एनएच-02C सड़क पर गया निवासी व्यापारी विकास कुमार लोहानी उर्फ सिंदु से हथियार का भय दिखाकर नगद रूपये और मोबाइल की लूट की गई थी। इस घटना की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-डेहरी, तिलौथू थानाध्यक्ष और जिला आसूचना इकाई शामिल थे।

तकनीकी जांच से मिला सुराग

सीसीटीवी फुटेज और लूटे गए मोबाइल के विश्लेषण से पुलिस ने 1 अगस्त 2025 को राधा सांता कॉलेज के पास से अभिषेक कुमार (न्यू डिलिया, डेहरी) और गौतम कुमार (बाराडीह, तिलौथू) को हिरासत में लिया। पूछताछ में इन दोनों ने न सिर्फ 14 नवम्बर की लूट बल्कि तिलौथू क्षेत्र में हुई अन्य दो लूट की घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की। पूछताछ के आधार पर दरोगा कुमार (विशैनी खुर्द, थाना अगरेर) को तिलौथू बाजार से, करण कुमार उर्फ छत्रपति (न्यू डिलिया, डेहरी) को डेहरी नगर से तथा सुगंध कुमार (मथुरी टोला, डालमियानगर) और दीनबंधु कुमार (जयनगरा, तिलौथू) को भी गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि इन वारदातों का मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार है, जो पूर्व में भी एक मामले में न्यायिक हिरासत में रह चुका है। पुलिस ने बताया कि गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है, जिसकी पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं रोहतास एसपी रौशन कुमार ने इस केस के सफल उद्भेदन में लगे पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: एक महीने से मजदूरी न मिलने पर झारखंड का आदिवासी मजदूर पैदल लौट रहा था घर, RPF सासाराम ने की मदद
Next Post: सासाराम में तेली महासम्मेलन से उठी राजनीतिक चेतावनी की हुंकार, जातिगत भागीदारी की मांग तेज

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया