Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
kharge 1

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, EC अब सत्तारूढ़ दल का प्रतिनिधि बन चुका है

Posted on August 7, 2025August 7, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को भारतीय चुनाव आयोग (ECI) पर बेहद तीखा हमला बोला, उस पर भाजपा का पक्ष लेने, और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में विफल रहने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब संवैधानिक संस्था नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ दल का प्रवक्ता बन गया है।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर खड़गे ने लिखा कि “एक समय था जब भारत के चुनाव आयोग की पूरी दुनिया में तारीफ होती थी। दूसरे देश हमारे EC से निष्पक्ष चुनाव कराने की ट्रेनिंग लेते थे। लेकिन आज EC सवालों का जवाब देने की बजाय उल्टे विपक्ष को ही कटघरे में खड़ा करता है।” खड़गे ने कहा कि जब विपक्ष सवाल उठाता है, तो चुनाव आयोग न तो स्पष्टीकरण देता है और न ही जांच के आदेश देता है बल्कि सत्तारूढ़ दल की तरह व्यवहार करता है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक की महादेवापुरा विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां 1,00,250 वोटों की कथित चोरी हुई, लेकिन EC ने कोई कार्रवाई नहीं की।

राहुल गांधी के आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान से पहले, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि “मशीन-पठनीय मतदाता सूची (machine-readable electoral roll) न देना, और सीसीटीवी फुटेज को नष्ट करना — यह सब दिखाता है कि EC, भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र चुनाव में हेराफेरी कर रही थी।” राहुल ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में शाम 5:30 बजे के बाद अचानक भारी मतदान दिखाया गया, जबकि जमीनी स्तर पर कोई भीड़ नहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहले से ही शक था कि आंकड़ों में गड़बड़ी की जा रही है, और जब EC ने फुटेज नष्ट करने की बात कही, तो यह शक यकीन में बदल गया।

कांग्रेस का आंदोलन

खड़गे ने कहा कि यह मुद्दा केवल एक सीट या राज्य का नहीं, बल्कि पूरे देश में सुनियोजित तरीके से वोट चोरी की साजिश का हिस्सा है। कांग्रेस पार्टी अब इस मुद्दे पर देशव्यापी जनजागरूकता अभियान शुरू करेगी। इसकी शुरुआत बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क से की जाएगी।

उन्होंने कहा कि “अब समय आ गया है कि हम लोकतंत्र, संविधान और देश को बचाने के लिए आगे आएँ।” कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाते हुए उसे भाजपा के साथ मिलीभगत का दोषी ठहराया है। इस मुद्दे पर आने वाले दिनों में राजनीतिक तापमान और बढ़ने की संभावना है, खासकर तब जब विपक्ष इसे लेकर सड़क से संसद तक आंदोलन की तैयारी कर रहा है।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: “भारत को धमकी न दें” ट्रंप, टैरिफ पर SP और कांग्रेस के नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति, संसद में निंदा प्रस्ताव की मांग
Next Post: बाढ़ में भी थमी नहीं शहनाई, बिहार से नाव पर बारात लेकर बलिया पहुंचा दूल्हा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया