Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
Screenshot 2025 08 07 191744

बाढ़ में भी थमी नहीं शहनाई, बिहार से नाव पर बारात लेकर बलिया पहुंचा दूल्हा

Posted on August 7, 2025August 7, 2025 By Chhavi Singh

गंगा की लहरों पर सवार हुई यादगार शादी

ST.News Desk : लगातार हो रही भारी बारिश ने उत्तर भारत में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। जहां पहाड़ों में बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं मैदानी इलाकों में नदियां उफान पर हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक अनोखी और भावनात्मक घटना सामने आई है, जिसने बाढ़ के बीच भी ज़िंदगी के जश्न को जीवित रखा।

बलिया जिले में खतरा बिंदु पार कर चुकी गंगा की लहरों पर बरात बिहार से आई तो गांव में खूब चर्चा होने लगी। परिजनों ने बताया कि पहले से शादी तय थी इसलिए बाढ़ की स्थिति होने पर नाव का सहारा लेना पड़ा। #Balia #Bihar #Ganga #wedding #Boatwedding #Varanasi pic.twitter.com/YxYRVWDep8

— Abhishek sharma (@officeofabhi) August 7, 2025

नाव पर चढ़कर पहुंची बारात

बिहार के बक्सर जिले के नैनीजोर लाल डेरा गांव के रहने वाले कमलेश राम के बेटे राजेश कुमार की शादी बलिया जिले के बेयासी गांव में तय थी। लेकिन गंगा नदी की बाढ़ ने सारे रास्ते बंद कर दिए। शादी टालना विकल्प नहीं था, ऐसे में परिवार ने नाव से बारात ले जाने का फैसला किया। गंगौली गांव के पास तटबंध से नीचे सजी-धजी नाव पर 25 बाराती दो नावों में सवार होकर गंगा नदी पार करते हुए बलिया पहुंचे। बिना डीजे और बैंड-बाजे के, गंगा की लहरों और तालियों की थाप पर झूमते बाराती इस शादी को खास बना गए। दूल्हा राजेश कुमार पारंपरिक परिधान में सजे-संवरे नाव पर बैठे रहे और बारात उत्साहपूर्वक अपनी मंजिल की ओर बढ़ती रही।

सोशल मीडिया पर वायरल

यह अनोखा दृश्य ग्रामीणों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों से फोटो और वीडियो बनाए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। कमलेश राम ने कहा, “शादी की तारीख पहले से तय थी, इसलिए बाढ़ के बावजूद गंगा मैया की लहरों के सहारे यह यादगार बारात निकाली गई।”

दूसरी तरफ बिहार में हालात भयावह : जहां एक ओर यह घटना आशा और परंपरा की मिसाल बनी, वहीं दूसरी ओर बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति विकराल हो चुकी है। मुज़फ्फरपुर और सारण जिलों में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

बागमती नदी औराई ब्लॉक में तीन फीट से ज्यादा बढ़ चुकी है। बभनगामा पूर्वी टोला में चचरी पुल बह गया, जो कई गांवों की एकमात्र जीवनरेखा था। गांवों का संपर्क टूट गया, हज़ारों लोग फंसे हुए हैं और आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ प्राकृतिक आपदा लोगों की ज़िंदगी को संकट में डाल रही है, वहीं दूसरी तरफ हौसला, परंपरा और प्रेम की कहानियां भी जन्म ले रही हैं। बक्सर से बलिया तक नाव पर सजी यह बारात सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि मानव जिजीविषा और जज़्बे की मिसाल बन गई है।

उत्तर प्रदेश, बिहार

Post navigation

Previous Post: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, EC अब सत्तारूढ़ दल का प्रतिनिधि बन चुका है
Next Post: डालमियानगर डिहरी नगर परिषद परिसर में प्रोजेक्टर युक्त मॉडल सभागार का उद्घाटन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया