Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 08 07 201407

डालमियानगर डिहरी नगर परिषद परिसर में प्रोजेक्टर युक्त मॉडल सभागार का उद्घाटन

Posted on August 7, 2025August 7, 2025 By Chhavi Singh

डिजिटल पुस्तकालय और अत्याधुनिक सभागार से सजेगा डिहरी नगर परिषद परिसर

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

रोहतास: डालमियानगर डिहरी नगर परिषद परिसर में मंगलवार को एक आधुनिक प्रोजेक्टर युक्त मॉडल सभागार का भव्य उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में नगर परिषद की सभापति शशि कुमारी, उप सभापति रानी कुमारी और नगर आयुक्त विमल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस बहुप्रतीक्षित सभागार का उद्घाटन किया। इस मौके पर परिषद के सभी पार्षद उपस्थित रहे और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। पार्षदों की यह लंबे समय से मांग रही थी कि नगर परिषद परिसर में एक अत्याधुनिक सभागार की स्थापना की जाए, ताकि बैठकों एवं कार्यक्रमों को सुचारू रूप से आयोजित किया जा सके। यह मांग अब पूरी होने पर न केवल पार्षदों में खुशी की लहर है, बल्कि शहरवासियों ने भी इस पहल का स्वागत किया है।

Screenshot 2025 08 07 201441

इस अवसर पर सभापति प्रतिनिधि गुड्डू चंद्रवंशी ने बताया कि “डालमियानगर डिहरी नगर परिषद क्षेत्र के सभी पार्षदों की यह वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे आज साकार किया गया। इससे स्थानीय प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और कुशलता आएगी।” इससे पूर्व कार्यक्रम के दौरान डिजिटल पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया गया, जिसे लेकर शहरवासियों ने खुशी और संतोष व्यक्त किया। पुस्तकालय के उद्घाटन को शिक्षा और तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Screenshot 2025 08 07 201422

नगर आयुक्त विमल कुमार ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र को डिजिटल और स्मार्ट सुविधाओं से लैस करने की दिशा में यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी सुविधाएं शहरवासियों को मुहैया कराई जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और पार्षदों ने सभागार का निरीक्षण किया और इसकी सुविधाओं की सराहना की। यह मॉडल सभागार आगामी नगर परिषद बैठकों के आयोजन के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

बिहार

Post navigation

Previous Post: बाढ़ में भी थमी नहीं शहनाई, बिहार से नाव पर बारात लेकर बलिया पहुंचा दूल्हा
Next Post: बिहार विधानसभा चुनावी वर्ष में तेजस्वी के ‘A to Z’ फार्मूला की शुरुआत, क्षत्रिय महासम्मान यात्रा बनी रणनीतिक मंच

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया