Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 08 22 at 17.02.55

SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम पर जिलास्तरीय बैठक, 138 पीड़ितों को मिला 86.5 लाख का मुआवजा

Posted on August 22, 2025August 22, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 (संशोधित नियम-1995) के अंतर्गत जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार और उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

बैठक में जानकारी दी गई कि अधिनियम के तहत अब तक कुल 138 पीड़ित एवं उनके आश्रितों को ₹86,50,150 (छियासी लाख पचास हजार एक सौ पचास रुपए) की सहायता राशि का भुगतान किया गया है। इसके साथ ही हत्या के मामलों में प्रभावित कुल 57 पेंशनधारियों को ₹5,000 मासिक मूल पेंशन के साथ महंगाई भत्ता भी प्रदान किया गया है। इन पेंशनधारियों को मई, जून और जुलाई 2025 के लिए कुल ₹9,84,150 की राशि दी गई।

जिलाधिकारी ने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को समय पर सहायता राशि और पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में समिति के अन्य सदस्यगण भी उपस्थित थे।

मुख्य बिंदु:

अधिनियम के तहत 138 पीड़ितों को ₹86.5 लाख का भुगतान

हत्या मामलों के 57 पेंशनधारियों को तीन माह की पेंशन सहित ₹9.84 लाख वितरित

डीएम उदिता सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक

एसपी, डीडीसी समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

पीड़ितों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: PM मोदी ने किया अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, सासाराम स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
Next Post: June Quarter GDP: Q1 FY26 में 7.8% की शानदार बढ़त

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया