Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 08 22 160148

PM मोदी ने किया अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, सासाराम स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

Posted on August 22, 2025August 22, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गया जी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया। जैसे ही यह ट्रेन सासाराम रेलवे स्टेशन पर पहुंची, वहां स्थानीय लोगों ने ट्रेन का जोशपूर्ण और भव्य स्वागत किया।

ट्रेन के आगमन पर माहौल देशभक्ति और उत्साह से भर गया। लोगों ने ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड को मिठाई खिलाकर, फूलों की माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस विशेष अवसर पर सासाराम स्टेशन परिसर को सजाया गया था और एक संक्षिप्त कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें आगंतुकों और आम नागरिकों ने अपने विचार साझा किए।

Screenshot 2025 08 22 154625

ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही लोग भावुक और उत्साहित नजर आए, और माहौल “भारत माता की जय” जैसे नारों से गूंज उठा। स्टेशन परिसर में इस नई ट्रेन को लेकर खास तैयारियां की गई थीं, जो क्षेत्रवासियों में गर्व और खुशी का प्रतीक बन गईं।

गया-दिल्ली अमृत भारत का रूट क्या?

पीएम मोदी ने आज गया से दिल्ली के बीच जो अमृत भारत ट्रेन की शुभारंभ की, वह मुगलसराय या दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर और गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली आएगी। आज जो उद़घाटन स्पेशल गया से रवाना की गई, उसकी गाड़ी संख्या 03621 है। गया-दिल्ली अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल गया जंक्शन से 10.50 बजे खुलकर 11.40 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 12.10 बजे डेहरी ऑन सोन, 12.35 बजे सासाराम, 13.20 बजे भभुआ रोड, 14.10 बजे डीडीयू, 17.20 सूबेदारगंज, 20.15 बजे गोविंदपुरी, 23.30 बजे टुंडला, अगले दिन 02.55 बजे गाजियाबाद रूकते हुए सुबह 04.30 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी।

मुख्य बिंदु:

गया जी से नई दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन

सासाराम स्टेशन पर ट्रेन का जोरदार स्वागत

ड्राइवर और गार्ड का मिठाई व माला से सम्मान

देशभक्ति नारों से गूंज उठा स्टेशन

स्थानीय लोगों में उत्साह, गर्व और खुशी का माहौल

Post Views: 2
बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार, सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप
Next Post: SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम पर जिलास्तरीय बैठक, 138 पीड़ितों को मिला 86.5 लाख का मुआवजा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया