Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 09 05 134455

एनडीए का बिहार बंद महज एक नाटक: सासाराम विधायक राजेश गुप्ता का तीखा बयान

Posted on September 5, 2025September 5, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

सासाराम विधानसभा से राजद विधायक राजेश गुप्ता ने एनडीए द्वारा आयोजित बिहार बंद को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे “सिर्फ एक नाटक और आम जनता के साथ क्रूर मज़ाक” करार दिया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार देखा गया है कि केंद्र और राज्य दोनों में सत्ता में रहने के बावजूद एनडीए नेता खुद ही बिहार बंद करवा रहे हैं, जिससे जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

विधायक राजेश गुप्ता ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान कहा कि बिहार बंद की वजह से सुदूर इलाकों से आए मरीज़ों, स्कूली बच्चों, यात्रियों और बाज़ारों को व्यापक परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि एनडीए के इस बंद से स्वास्थ्य, शिक्षा और यातायात जैसी बुनियादी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हुईं।

दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी को कथित अपशब्द कहे जाने के मामले पर बोलते हुए राजेश गुप्ता ने कहा कि “माँ किसी की भी हो, माँ होती है”। उन्होंने साफ कहा कि इस घटना में महागठबंधन के किसी भी नेता की कोई भूमिका नहीं है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी एक दल या व्यक्ति विशेष के नहीं होते, बल्कि पूरे देश के होते हैं। उन्होंने अपशब्द कहे जाने की निंदा करते हुए कहा कि माँ को गाली देना उसकी ममता और स्नेह का अपमान है, लेकिन इस घटना के बहाने बिहार बंद कर आम लोगों की ज़िंदगी को रोक देना एक राजनीतिक नौटंकी है।

अंत में उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन के बढ़ते जनाधार से एनडीए बौखला गया है, और इसी बौखलाहट में वे ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर रोहतास में फ्लैग मार्च, प्रशासन और पुलिस ने संभाली कमान
Next Post: सासाराम: पायलट धाम के पास बन रहे मकान पर दबंगों की नज़र, व्यवसायी से मांगी जा रही रंगदारी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया