Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 09 05 at 17.40.47

शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस पर सासाराम में राजनैतिक एकता रैली, तेजस्वी यादव ने एनडीए पर बोला हमला

Posted on September 6, 2025September 6, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सासाराम का फैजलगंज न्यू स्टेडियम राजनैतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया। बहुजन समाज के मसीहा को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित राजनैतिक एकता रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

WhatsApp Image 2025 09 05 at 20.09.51

शहर की सड़कों से लेकर स्टेडियम तक पोस्टर, बैनर और तोरण द्वारों ने पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण और जोशीला बना दिया। सभा के दौरान “शहीद जगदेव प्रसाद अमर रहें” और “तेजस्वी यादव जिंदाबाद” जैसे नारों से स्टेडियम गूंजता रहा।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अब सत्ता परिवर्तन का समय आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों पर लगातार हमला किया जा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि जगदेव प्रसाद ने जिन विचारों के लिए बलिदान दिया, उस संघर्ष को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने भाजपा और एनडीए पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी लड़ाई सामाजिक न्याय और समान अधिकारों के लिए है।

तेजस्वी यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि बिहार बदलाव चाहता है, और इसके लिए हमें एकजुट होकर शोषणकारी ताकतों को सत्ता से बाहर करना होगा। उन्होंने कहा कि शहादत दिवस हमें यह संकल्प दिलाता है कि समाज के हर वर्ग को बराबरी का हक दिलाएं।

सभा की अध्यक्षता राजद के वरिष्ठ नेता शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद ने शोषण और अन्याय के खिलाफ अपने प्राणों की आहुति दी, और उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। रैली का संचालन राजद जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने किया, जबकि झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव समेत कई अन्य नेताओं ने भी रैली को संबोधित किया।

यह रैली राजनीतिक एकजुटता और सामाजिक न्याय के संकल्प का प्रतीक बनकर सासाराम से सत्ता के गलियारों तक एक मजबूत संदेश देने का कार्य कर रही है।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में राजद विधायक राजेश गुप्ता ने निजी रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन, कहा- छोटे कारोबारियों के लिए सरकार को करनी चाहिए ठोस पहल
Next Post: सासाराम में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया