Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 09 05 at 21.05.37

सासाराम में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

Posted on September 6, 2025September 6, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

शुक्रवार को सासाराम जिला मुख्यालय में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व धार्मिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस पर निकाले गए भव्य जुलूस में न सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोग, बल्कि हिंदू, सिख और अन्य धर्मों के लोग भी शामिल होकर आपसी सद्भाव और शांति का संदेश देते नजर आए।

इस जुलूस का आयोजन अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन संगठन के तत्वावधान में किया गया। संगठन के प्रभारी पदाधिकारी मतीन सासारामी ने बताया कि यह जुलूस भाईचारे और अमन का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “यह कोई धार्मिक प्रदर्शन नहीं, बल्कि इंसानियत और मेल-जोल का पैगाम है।”

उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष का जुलूस पैगंबर मुहम्मद साहब के 1500वें जन्मदिवस के अवसर पर निकाला गया है। उन्होंने याद दिलाया कि पैगंबर साहब ने हमेशा समानता, करूणा और इंसानियत की बात की और बड़े-छोटे, अमीर-गरीब, काले-गोरे के बीच की दीवारों को गिराने का संदेश दिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। पूरे जुलूस मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती रही और नगरवासियों ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

इस आयोजन ने एक बार फिर सासाराम की गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस पर सासाराम में राजनैतिक एकता रैली, तेजस्वी यादव ने एनडीए पर बोला हमला
Next Post: धनबाद में आदिवासी महिला ने शराबी पति की हत्या कर शव को 10 दिन तक घर में छुपाया, पुलिस ने किया खुलासा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया