Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
pawer

निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार से सरिया सटने पर दो मजदूर झुलसे

Posted on January 9, 2026January 9, 2026 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

नगर थाना क्षेत्र के अड्डा रोड में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित हाई टेंशन तार से सरिया सट जाने के कारण दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर सरिया उठा रहा था, तभी वह सामने से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के नंगे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगते ही मौके पर काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही घायल मजदूरों मोहम्मद राजू और परवेज को आनन-फानन में सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मकान मालिक मो. गुड्डू ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूर सरिया उठा रहा था, तभी घर के सामने स्थित 11 हजार वोल्ट के नंगे विद्युत तार से सरिया सट गया, जिससे यह दुर्घटना हो गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी इलाकों में गुजर रहे हाई टेंशन तारों को लेकर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

बिहार

Post navigation

Previous Post: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, हरियाणा-पंजाब से राजस्थान और झारखंड तक शीतलहर का कहर
Next Post: दिल्ली विधानसभा में हंगामा: कार्यवाही में बाधा के आरोप में ‘आप’ के चार विधायक शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया