Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
Screenshot 2025 09 09 202556

सासाराम में राजद का सदस्यता अभियान, सैकड़ों युवाओं ने थामा हाथ, तेजस्वी को सीएम बनाने का आह्वान

Posted on September 9, 2025September 9, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से राजनीतिक हलचल की खबर सामने आई है। आज यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सासाराम के एक निजी पैलेस में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में सासाराम के राजद विधायक राजेश गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सैकड़ों युवाओं को राजद की सदस्यता दिलवाई और उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने राजद के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और नीति-नियमों की जानकारी दी।

वक्ताओं ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ एकजुट होकर काम करने की अपील की।

इस अवसर पर सदस्यता लेने वाले नए कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान राजद नेताओं ने युवाओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।

राजद के इस सदस्यता अभियान से साफ है कि पार्टी नीति, संगठन और जनसंपर्क के जरिये आने वाले चुनावों के लिए ज़मीन मजबूत करने में जुट गई है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास जिला कांग्रेस में घमासान, अमरेंद्र पांडे के खिलाफ बगावत, सत्येंद्र दुबे को स्वघोषित जिलाध्यक्ष घोषित
Next Post: इंद्रपुरी के निजी विद्यालय के हॉस्टल में कक्षा-3 की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
Follow us on Social Media

Powered by PressBook WordPress theme