crossorigin="anonymous"> ऐतिहासिक होगी जन सुराज की बिहार बदलाव रैली - Sanchar Times

ऐतिहासिक होगी जन सुराज की बिहार बदलाव रैली

Spread the love

हैदर अली
सासाराम (संचारटाइम्स.न्यूज)

जन सुराज पार्टी की तरफ से 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में ‘बिहार बदलाव रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की चाहत रखने वाले सभी लोग इस रैली में पहुंच रहे हैं । उक्त बातें जन सुराज के मुख्य प्रवक्ता बिनोद तिवारी ने शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने ने कहा कि बिहार में पेपर लीक और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बिहार बदलाव रैली आयोजित है।

बिहार में बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ ,बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ , राजनीतिक में परिवारवाद और जातिवाद के खिलाफ, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ, बिहार में भूमि सर्वे और स्मार्ट मीटर में लूट के खिलाफ, भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ और शराबबंदी से हो रहे नुकसान के खिलाफ बिहार बदलाव रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें रोहतास से 32 हजार लोग शामिल हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात है की बिहार बदलाव रैली में रोहतास से अपनी व्यवस्था पर लोग पहुंच रहे हैं। जन सुराज के युवा प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा जी इसके लिए शहाबाद के चारों जिला में जिला इकाई के साथ बैठकें कर रहे हैं। जन सुराज की बिहार बदलाव रैली ऐतिहासिक होगी।


Spread the love