Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 09 11 203309

सासाराम में अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन, सरकार पर जल-जंगल-जमीन हड़पने का आरोप

Posted on September 11, 2025September 11, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

सासाराम से बड़ी खबर सामने आई है, जहां न्यू स्टेडियम फजलगंज में अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सुबोध मित्रा सहित बड़ी संख्या में किसान और मजदूर शामिल हुए।

Screenshot 2025 09 11 203320

सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि जल, जंगल और जमीन से मूल निवासियों को बेदखल किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि आज किसान मजदूर में तब्दील हो रहे हैं, और उनकी जमीनें कॉरपोरेट सेक्टर को उद्योग लगाने के नाम पर दी जा रही हैं। गरीबों को जहां रहने तक की जमीन नहीं मिल रही, वहीं उद्योगपतियों को मुफ्त में ज़मीनें बांटी जा रही हैं।

Screenshot 2025 09 11 203330

सुबोध मित्रा ने कहा कि सरकार की योजनाओं में बिचौलियों का दबदबा बढ़ गया है, जिससे खेत में काम करने वाले मजदूरों के हक पर हमला हो रहा है। आज सरकार ने जंगलों और जल स्रोतों पर नियंत्रण कर लिया है, जिससे जनजातीय समुदाय का जीवन स्तर गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

इन तमाम ज्वलंत मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा द्वारा यह सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य देशभर के किसानों और मजदूरों की आवाज़ को एक मंच पर लाना है। सम्मेलन में यह भी मांग उठाई गई कि जल, जंगल और जमीन पर मूल निवासियों का अधिकार सुनिश्चित किया जाए।

बिहार

Post navigation

Previous Post: धक्का मार गाड़ियों से अपराध पर नियंत्रण! समाहरणालय परिसर में रोहतास पुलिस की हालत देख हैरान हुए लोग
Next Post: PM Modi ने मणिपुर के चुराचांदपुर में ₹7,300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जातीय हिंसा से विस्थापितों से की मुलाकात

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया