Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 09 11 203114

धक्का मार गाड़ियों से अपराध पर नियंत्रण! समाहरणालय परिसर में रोहतास पुलिस की हालत देख हैरान हुए लोग

Posted on September 11, 2025September 11, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

रोहतास ज़िले की पुलिस जिस तरह से खटारा गाड़ियों के सहारे अपराध नियंत्रण का दावा कर रही है, वह हैरान करने वाला है। यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि सासाराम के समाहरणालय परिसर का लाइव नज़ारा है। जहां दिनारा थाना की एक पुलिस गाड़ी को धक्का मारकर स्टार्ट करने की कोशिश की जा रही थी। पुलिसकर्मी और अन्य लोग मिलकर वाहन को धक्का दे रहे थे, ताकि वह किसी तरह चालू हो सके।

दरअसल, बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में जिले के विभिन्न थानों से पुलिस अधिकारी पहुंचे थे। लेकिन दिनारा थाना की यह गाड़ी समाहरणालय परिसर में ही बंद हो गई, जिसे धक्का मारकर स्टार्ट करने की कोशिश की गई। इस दृश्य को देखकर लोग यह सवाल उठाने लगे कि जब पुलिस खुद संसाधनों की कमी से जूझ रही है, तो अपराधियों से कैसे लोहा लेगी?

सरकार एक ओर पुलिस बल को आधुनिक बनाने और स्मार्ट policing की दिशा में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नज़र आ रही है। रोहतास पुलिस की खटारा गाड़ियों की यह हालत बता रही है कि अब भी संसाधनों और रखरखाव की भारी कमी है।

यह मामला सिर्फ एक वाहन तक सीमित नहीं, बल्कि पुलिस तंत्र में गहराई तक फैली अव्यवस्था की ओर इशारा करता है, जिसे नजरअंदाज करना अब संभव नहीं।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम : मायके जाने की जिद पर नवविवाहिता ने की खुदकुशी
Next Post: सासाराम में अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन, सरकार पर जल-जंगल-जमीन हड़पने का आरोप

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया