Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 1 7

हिन्दी दिवस पर विचार-गोष्ठी एवं कवि-सम्मेलन का आयोजन, साहित्य और संस्कृति की झलक से सराबोर हुआ सासाराम

Posted on September 14, 2025September 14, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा विभाग की ओर से एक भव्य विचार-गोष्ठी-सह-कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हिन्दी भाषा की महत्ता, उसकी सांस्कृतिक विरासत और भाषाई एकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने किया।

मदन राय ने कहा, “हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, एकता और पहचान की प्रतीक है। यह भाषा भारत के विभिन्न भागों को जोड़ने का कार्य करती है।” उन्होंने संविधान सभा द्वारा 14 सितंबर, 1949 को हिन्दी को राजभाषा बनाए जाने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।

Capture 11

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रोहित रौशन ने अपने संबोधन में कहा, “हिन्दी हमारी सोच, अस्मिता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। इसकी विविधता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।”

विशेष वक्ता के रूप में रोहतास महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने हिन्दी दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य हिन्दी के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ लोगों को इसकी महत्ता से अवगत कराना है। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक निक्खू राम ने एक गंभीर कविता के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कवियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में कविता और शायरी की रंगारंग प्रस्तुति ने समां बांध दिया। उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शायर अहमद आज़मी, पूनम श्रीवास्तव और फजीहत गहमरी ने मंच से अपने बेहतरीन कलाम पेश किए।

स्थानीय कवियों में

सरोज कुमार पंकज

अख्तर इमाम अंजुम

तनवीर अख्तर

ललन सिंह ललित

डॉ. विनोद मिश्र

वीरेंद्र तिवारी
सहित अन्य कवि-शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

गरिमामयी उपस्थिति और संचालन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी जैन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं विश्व भोजपुरी सम्मेलन के उपाध्यक्ष डॉ. गुरुचरण सिंह ने की, जबकि संचालन किया भारत स्तर के विख्यात शायर मतीन सासारामी ने। समाजसेवी रामपुकार पांडेय उर्फ़ मान बाबा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और खास बना दिया। इस अवसर को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के पंकज कुमार सहित अनेक कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम : बांसुरी स्वराज ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा, “विपक्ष हो गया है संस्कारविहीन”
Next Post: सासाराम: दुर्गा पूजा को लेकर नगर पूजा समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशासनिक सहयोग पर हुआ विचार-विमर्श

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया