Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
IMG 20250924 WA0040

CM नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में कुल 921 करोड़ रुपये की लागत से 124 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

Posted on September 25, 2025September 25, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में कुल 921 करोड़ रुपये की लागत से 124 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन। सासाराम के फजलगंज न्यू स्टेडियम में एनडीए कार्यकर्त्ता-संवाद में पहुँचे मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि बिहार राष्ट्रीय-स्तर पर रोल-मॉडल है। उन्होंने बिहार के विकास के लिए केन्द्र सरकार के सहयोग की बखूबी सराहना की।

उन्होंने कहा कि रोहतास जिले की योजनाओं के पूरा होने से जिले में सड़क, पुल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, ग्रामीण और शहरी विकास के क्षेत्र में नई मजबूती मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि जिले के हर गाँव और शहर तक विकास की रोशनी पहुँचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ‘प्रगति यात्रा’ के अवसर पर रोहतास जिले में विकास की 14 योजनाओं की घोषणा की गई थी, जिनकी अनुमानित लागत 935.1294 करोड़ रुपये है। इनमें से दिनांक 24 सितम्बर को कुल 09 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिन पर 515.60 करोड़ रुपये की लागत आयेगी।

प्रगति-यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं में से जिन योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, उसमें रेहल से रोहतासगढ़ किला होते हुए चौरासन मंदिर तक पथ का निर्माण शामिल है,जिसकी लागत 66.89 करोड़ रुपए है। इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल डेहरी द्वारा किया जायेगा। इसी तरह कुदरा-चेनारी-मल्हीपुर पथ का चौड़ीकरण शामिल है,जिसकी लागत 147.00 करोड़ है। इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल कोचस द्वारा किया जायेगा। इन्द्रपुरी जलाशय के पास पर्यटन हाट का निर्माण कराना है,जिसकी लागत 25.98 करोड़ है। इसका निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा किया जाना है।

कोचस में पुराने बस स्टैंड की जगह नये बस स्टैंड का निर्माण होगा, जिसकी लागत 2.67 करोड़ रुपए है। इसका निर्माण बुडको, रोहतास, सासाराम द्वारा किया जायेगा। पुरानी जीटी रोड से बबुरा मोड़ तक कैनाल पथ का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है, जिसकी लागत 9.01 करोड़ है। इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल कोचस द्वारा किया जायेगा। नोखा-नासरीगंज पथ में सोन नहर पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण भी कराया जाना है,जिसकी लागत 26.77 करोड़ है। इसका निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, रोहतास द्वारा किया जायेगा। डेहरी-अकोढ़ी गोला-तेतराढ-राजपुर पथ, आयरकोठा–अकोढ़ीगोला-अमरा तालाब-पथ का चौड़ीकरण भी किया जायेगा,जिसकी लागत 177.20 करोड़ है। इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल डेहरी द्वारा किया जाना है। डेहरी-बिक्रमगंज-दिनारा पथ के दिनारा बाजार भाग एवं नटवार बाजार भाग में नाला निर्माण किया जायेगा, जिसकी लागत 5.99 करोड़ है।

इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल कोचस द्वारा किया जायेगा। कोचस में आरा-मोहनिया पथ पर बाईपास का निर्माण किया जाना है, जिसकी लागत 54.09 करोड़ है। इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल कोचस द्वारा किया जायेगा।


इन योजनाओं से रोहतास जिले में बेहतर सड़क संपर्क, विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, पर्यटन, शिक्षा की नई सुविधाएँ और शहरी विकास में तेजी आयेगी। कार्यकर्त्ता-संवाद में मुख्यमंत्री के आने से पूर्व न्यू स्टेडियम में तब अफरा-तफरी मच गयी, जब करगहर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी दिनेश राय तथा वशिष्ठ सिंह के समर्थक आपस में भीड़ गये। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्वमंत्री जयकुमार सिंह, पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तथा करगहर से जदयू के संभावित प्रत्याशी दिनेश राय, पूर्व विधायक ललन पासवान, पूर्व विधायक श्यामबिहारी राम तथा जदयू के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा सहित एनडीए घटक दल के अनेक नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: आज महिलायें साहित्य-संस्कृति में तो आगे हैं ही, उच्च-शिक्षा प्राप्त कर सरकारी तथा गैरसरकारी संस्थानों में उच्च पदों पर भी आसीन हैं : डॉक्टर शैलेंद्र ओझ
Next Post: सासाराम : साधु भेष में दो व्यक्ति को सैंड बोआ साँप के साथ प्लेटफार्म संख्या-2 से धर-दबोचा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया