Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
IMG 20250924 WA0036

सासाराम : साधु भेष में दो व्यक्ति को सैंड बोआ साँप के साथ प्लेटफार्म संख्या-2 से धर-दबोचा

Posted on September 25, 2025September 25, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में आपराधिक तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखने के उद्देश्य से उनके साथ-साथ चल रहे सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार, प्रधान आरक्षी राकेश कुमार कनौजिया, आरक्षी पंकज कुमार सिंह द्वारा साधु भेष में दो व्यक्ति को सैंड बोआ साँप के साथ प्लेटफार्म संख्या-2 से धर-दबोचा गया।

दोनों व्यक्ति दिल्ली जाने वाली गाड़ी में बैठने वाले थे। पकड़े गये व्यक्ति के पास से बरामद साँप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में बतायी गयी है। आरपीएफ के हिरासत में लिए गये तस्करों में 21वर्षीय देव,पिता नसीबनाथ, झुग्गी नंबर-20 ओखला मोड़ सपेरा बस्ती लाल कुआं, बदरपुर दक्षिणी दिल्ली तथा संजूनाथ उम्र करीब 47 वर्ष पिता-कृपालनाथ,निवासी जेआई डाबर एन्क्लेव, रावत मोड़ जाफ़रपुर कला साउथ वेस्ट दिल्ली शामिल हैं।

इस संदर्भ में संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गये तस्कर से पूछताछ के दौरान सर्प के बारे में दोनों ने कोई स्पष्ट कारण नही बताया। उन्होंने बताया कि रेड सैंड बोआ स्नेक वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तरह संरक्षित जन्तु हैं। दोनों रेड सैंड बोआ स्नेक को रेस्क्यू किया गया तथा दोनों व्यक्तियों को रेल सुरक्षा बल पोस्ट सासाराम लाकर वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी।

सूचना पर पहुँचे वन विभाग,सासाराम के कर्मियों को अग्रिम कार्रवाई हेतु पकड़े गये दोनों व्यक्तियों को सुपुर्द किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने जोर देकर कहा कि रेलवे सुरक्षा बल, सासाराम रेल-यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ वन्य-जीव संरक्षण के प्रति भी सजग और गंभीर है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: CM नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में कुल 921 करोड़ रुपये की लागत से 124 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन
Next Post: शाहाबाद की धरती प्राचीन -काल से आध्यात्मिक, धार्मिक, साहित्यिक तथा सांस्कृतिक आदि रूप से उर्वरा रही है : अखिलेश कुमार सिंह

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme