Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 2

सासाराम : मातारानी के दर्शन को पहुंचे जदयू के संभावित प्रत्याशी डॉ. निर्मल सिंह कुशवाहा, कहा-नीतीश हैं बिहार के विकास पुरुष

Posted on October 2, 2025October 2, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में सासाराम विधानसभा से जदयू के संभावित प्रत्याशी डॉ. निर्मल सिंह कुशवाहा ने मातारानी के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “विकास-पुरुष” की संज्ञा दी और कहा कि उनकी अगुआई में बिहार का चहुँमुखी विकास हुआ है।

डॉ. निर्मल सिंह कुशवाहा आज सासाराम के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा करते नजर आए। मातारानी के दर्शन के बाद उन्होंने कहा, “मातारानी सब पर अपनी दया-दृष्टि बनाये रखें और सभी को सद्बुद्धि दें।” उन्होंने दावा किया कि इस बार एनडीए सरकार “225 पार” के नारे को साकार करेगी, क्योंकि बिहार की जनता एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

संभावित उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने कहा, “अगर पार्टी मुझे सासाराम से टिकट देती है, तो मैं इस विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल दूंगा।” उन्होंने खुद को जमीनी कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे केवल कथनी में नहीं, बल्कि करनी में विश्वास रखते हैं।

डॉ. कुशवाहा ने नीतीश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कानून-व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम हुआ है। उन्होंने कहा कि सासाराम की जनता विकास चाहती है, और जदयू ही वह पार्टी है जो यह वादा निभा सकती है।

डॉ. निर्मल सिंह कुशवाहा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूरे राज्य में चुनावी चर्चाएं तेज हो चुकी हैं और सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुटे हैं। जदयू कार्यकर्ताओं में भी उनके सक्रियता को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

अब देखना यह होगा कि पार्टी नेतृत्व उन्हें टिकट देती है या नहीं, लेकिन इतना तय है कि डॉ. कुशवाहा ने चुनावी रणभूमि में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, पवन सिंह की वापसी से NDA को होगा लाभ
Next Post: विजयादशमी 2025 : बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया