Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 10 14 at 17.29.12

जनसुराज से जुड़कर सासाराम की जनता का भरोसा जीतने की हरसंभव कोशिश करूँगा : डॉ. निर्मल कुशवाहा

Posted on October 14, 2025October 14, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

जदयू से इस्तीफा देकर जनसुराज पार्टी में शामिल हुए डॉ. निर्मल कुशवाहा ने सासाराम में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसे सासाराम की जनता का विश्वास जीतकर निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। कुशवाहा पूर्व में जदयू से सासाराम विधानसभा सीट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन यह सीट रालोमा को चली गई, जहाँ से उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी चुनाव लड़ेंगी।

WhatsApp Image 2025 10 14 at 17.29.14

उन्होंने कहा कि वे नीतीश कुमार की कार्यशैली के आज भी प्रशंसक हैं, लेकिन टिकट बंटवारे में कुछ नजदीकी नेताओं ने छल किया, जिसके चलते उन्होंने जनसुराज का साथ चुना। कुशवाहा ने कहा कि जनसुराज की सोच और उद्देश्यों से प्रेरित होकर वे इससे जुड़े हैं और अगर उन्हें सासाराम से प्रत्याशी बनाया गया, तो सीट जीतकर प्रशांत किशोर की झोली में डाल देंगे।

उन्होंने कहा कि सासाराम में युवाओं के लिए खेल मैदान और रोजगार के अवसरों की भारी कमी है। जनसुराज की प्राथमिकता बिहार से पलायन रोकना और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करना है। डॉ. कुशवाहा ने जनता से अपील की कि इस बार वोट बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर दें, क्योंकि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार में निश्चित बदलाव दिखाई देगा।

बिहार

Post navigation

Previous Post: Rohtas में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, निष्पक्ष चुनाव की तैयारी तेज़
Next Post: नोखा में भवरह काली टोला में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति सास गिरफ्तार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया