crossorigin="anonymous"> Nitin Naveen बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेताओं ने दी बधाई - Sanchar Times

Nitin Naveen बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेताओं ने दी बधाई

Spread the love

बिहार भाजपा नेताओं में भी इस नियुक्ति को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला

ST.News Desk

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इस अहम फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बिहार भाजपा नेताओं में भी इस नियुक्ति को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

पीएम मोदी ने की प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नितिन नबीन को बधाई देते हुए उनकी जमकर सराहना की। पीएम मोदी ने लिखा, “नितिन नबीन जी ने एक मेहनती कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वे युवा और कर्मठ नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के तौर पर उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। वे अपने विनम्र स्वभाव और जमीनी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण पार्टी को और मजबूत करेगा।”

राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा,
“बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और कल्पनाशील व्यक्तित्व के धनी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वे भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल होंगे।”

बिहार के नेताओं में उत्साह

नितिन नबीन की नियुक्ति पर बिहार भाजपा नेताओं ने खुशी जताई। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा देशभर में और अधिक सशक्त होगी।

वहीं, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस दिन को पार्टी के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि बिहार के एक नेता का भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर चयन होना राज्य के लिए गर्व की बात है।

नितिन नबीन की यह नियुक्ति न सिर्फ बिहार, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा संगठन को और मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *