Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
Money Plant

सर्दियों में मनी प्लांट के पत्ते पीले होने से बचाने के आसान टिप्स

Posted on December 14, 2025December 14, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk

सर्दियों के मौसम में वातावरण में नमी कम हो जाती है और शुष्क हवाएं चलती हैं, जिसका सीधा असर पेड़-पौधों पर पड़ता है। इस मौसम में कुछ पौधे तो हरे-भरे रहते हैं, लेकिन कई पौधे सूखने या पीले पड़ने लगते हैं। मनी प्लांट भी उन्हीं पौधों में शामिल है, जिसे सर्दियों का मौसम बिल्कुल पसंद नहीं होता। ठंड में इसके पत्ते पीले पड़ने और झड़ने लगते हैं। ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने मनी प्लांट को हेल्दी रख सकते हैं।

सर्दियों में मनी प्लांट को इंडोर रखें

विंटर सीजन में मनी प्लांट का सबसे बड़ा दुश्मन ओस और ठंडी हवा होती है। ओस पड़ने से पत्ते जल्दी पीले होने लगते हैं। इसलिए ठंड शुरू होते ही मनी प्लांट को बाहर से हटाकर घर के अंदर रख लें। इसे ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त रोशनी मिले, जैसे खिड़की के पास, ताकि हल्की धूप मिलती रहे।

खाद और पानी देने का सही तरीका

सर्दियों में मनी प्लांट को ज्यादा खाद या पानी देने की जरूरत नहीं होती। पौधे को 2 से 3 महीने में एक बार ही खाद दें। ज्यादा खाद देने से पत्ते पीले पड़ सकते हैं और झड़ने लगते हैं। ठंड के मौसम में ज्यादा पानी देने से बचें, लेकिन मिट्टी में हल्की नमी बनाए रखना जरूरी है। लगभग 15 दिनों में एक बार शॉवर की तरह हल्का पानी दें, ताकि जड़ें खराब न हों।

हेल्दी कटिंग से नया पौधा उगाएं

अगर आपका मनी प्लांट खराब हो रहा है या ज्यादा पत्ते पीले पड़ गए हैं, तो आप उससे एक हेल्दी कटिंग निकालकर नया पौधा लगा सकते हैं। एक स्वस्थ शाखा से कटिंग लें, जिसमें कम से कम 3 नोड्स हों।

नीचे की 2-3 पत्तियां काट दें और कटिंग को पानी में लगा दें। इस तरह आप खराब हो रहे मनी प्लांट से भी एक नया और स्वस्थ पौधा उगा सकते हैं। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप सर्दियों में भी अपने मनी प्लांट को हरा-भरा और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: Nitin Naveen बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेताओं ने दी बधाई
Next Post: Sydney Shooting : पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुख और निंदा की

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Asian Games 2026: भारत का शानदार प्रदर्शन, शूटिंग में 3 और मेडल; कबड्डी में जापान को 49-23 से हराया
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया