Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
medicin

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: 100 mg से ज्यादा नाइमेसुलाइड पर देशभर में तुरंत बैन

Posted on December 31, 2025December 31, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk
केंद्र सरकार ने पेन किलर दवा नाइमेसुलाइड को लेकर कड़ा कदम उठाते हुए 100 mg से अधिक डोज वाली नाइमेसुलाइड की ओरल दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26A के तहत लिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 100 mg से ज्यादा डोज वाली नाइमेसुलाइड मानव स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरी हो सकती है। यह नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (NSAID) है, जिसका लिवर पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। दवा की टॉक्सिसिटी और अन्य साइड इफेक्ट्स को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जांच चल रही है। ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) की सिफारिशों के बाद सरकार ने इस पर बैन लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही अब पूरे देश में इस दवा पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो गया है।

क्यों लगाया गया बैन?

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अधिक डोज में नाइमेसुलाइड लेने से लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। इसके सुरक्षित विकल्प बाजार में उपलब्ध होने के बावजूद इस दवा के दुष्प्रभाव चिंता का विषय बने हुए हैं, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

पेन किलर दवाओं के नुकसान

सरकार ने यह फैसला पेन किलर दवाओं के संभावित खतरों को देखते हुए लिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पेन किलर की अधिक मात्रा लेने से लिवर और किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। डॉक्टर भी पेन किलर का सीमित और आवश्यकता अनुसार उपयोग करने की सलाह देते हैं। आम लोगों से अपील की गई है कि वे पेन किलर दवाओं का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही करें।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ‘अभ्युदय: मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ बना विकास का मील का पत्थर, अमित शाह ने 5,810 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
Next Post: India-Bangladesh Relations: जयशंकर–तारिक रहमान मुलाकात, भारत की बांग्लादेश नीति में बड़ा ‘रीसेट’

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया